फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाकाहारी लोगों को मिलेगा भरपूर प्रोटीन, बस इन चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल

Sat, 12 Dec 2020 07:46 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 12 Dec 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
best indian vegetarian food for protein vegetarian food for protein best vegetarian diet plan chart in hindi
दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक मांसाहारी और दूसरे शाकाहारी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक मांसाहारी और दूसरे शाकाहारी। जहां मांसाहारी लोग, मीट, अंडे जैसी चीजों को खाकर भरपूर मात्रा में प्रोटीन लेते हैं, तो वहीं शाकाहारी लोगों की हमेशा एक शिकायत रहती है कि आखिर वो प्रोटीन लेने के लिए क्या खाएं? उन लोगों को प्रोटीन लेने के लिए किन चीजों को खाना चाहिए। ऐसे में कई बार ये लोग प्रोटीन पाउडर के नाम पर कुछ ऐसा खा ले लेते हैं, जो आपके शरीर को सिर्फ और सिर्फ नुकसान पहुंचाता है, तो फिर सवाल ये है कि आखिर शाकाहारी लोगों को प्रोटीन कैसे मिलेगा? तो हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको प्रोटीन की भरपूर मात्रा मिलेगी।

best indian vegetarian food for protein vegetarian food for protein best vegetarian diet plan chart in hindi
शाकाहारी लोग आटे से भरपूर मात्रा में प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

आटा आएगा काम

  • अब चाहे आप मांसाहारी हैं या फिर शाकहारी। आटा तो हर कोई खाता है चाहे रोटी बनाकर या फिर कुछ और बनाकर। लेकिन शाकाहारी लोग आटे से भरपूर मात्रा में प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। आटे में कार्बोहाइड्रेट तो होता ही है, साथ ही इसमें प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है। यही नहीं, इसमें जिंक, मैग्नीशियम, विटामिन-बी के कई प्रकार और आयरन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आप आटे से प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। आटे की रोटी बनाकर, आटे का हलवा बनाकर, आटे की मीठी पकोड़ी या आटे की अन्य चीजें भी बनाकर खा सकते हैं, जिससे आपको भरपूर प्रोटीन मिलेगा।
best indian vegetarian food for protein vegetarian food for protein best vegetarian diet plan chart in hindi
दूध में कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

दूध और ड्राई फ्रूट्स

  • वैसे कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता, लेकिन अगर आप शाकाहारी भोजन खाते हैं और आपको प्रोटीन चाहिए तो फिर आपको दूध पीना ही पड़ेगा। दूध में कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दूध के अलावा ड्राई फ्रूट्स जैसे- बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता और मखाने खाने से भी शरीर को प्रोटीन मिलता है। इन सभी ड्राई फ्रूट्स को रोजाना नियमित रूप से खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
best indian vegetarian food for protein vegetarian food for protein best vegetarian diet plan chart in hindi
दही खाने से पेट तो ठंडा रहेगा ही, साथ ही प्रोटीन भी मिलेगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

दही और छाछ-लस्सी

  • हमने पिछली स्लाइड में बताया कि कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता, लेकिन प्रोटीन के लिए तो इसे पीना ही चाहिए। लेकिन अगर आप फिर भी दूध पीने से हिचकिचाते हैं, तो फिर आप इसकी जगह पर हर रोज नियमित रूप से एक कटोरी दही खा सकते हैं, और वो भी दोपहर के समय। दही खाने से पेट तो ठंडा रहेगा ही, साथ ही प्रोटीन भी मिलेगा। दूध और दही तो आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा को कम नहीं होने देंगे, लेकिन इसके साथ छाछ और लस्सी पीने से फायदा कई गुना ज्यादा होगा। सुबह ब्रेकफास्ट या फिर दोपहर लंच के समय छाछ और लस्सी पी जा सकती है, क्योंकि इनमें भी प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिलता है।
विज्ञापन
best indian vegetarian food for protein vegetarian food for protein best vegetarian diet plan chart in hindi
अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से भी परेशान हैं, तो भी राजमा आपके लिए सबसे बेस्ट है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चना और राजमा

  • चने खाने से प्रोटीन तो मिलता ही है, साथ ही इन्हें खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। आप इनको रात भर भिगोकर सुबह खा सकते हैं या फिर चनों को फ्राई करके सुबह ब्रेकफास्ट में लिया जा सकता है। चनों के अलावा राजमा भी प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है और राजमा खाना तो शाकाहारी लोगों को काफी पसंद भी होता है। वहीं, अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से भी परेशान हैं, तो भी राजमा आपके लिए सबसे बेस्ट है। हफ्ते में कम से कम दो बार राजमा खाने से बिना फैट बढे ही शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed