फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: 30 की उम्र के बाद हर महीने कराएं ये दो जांच, गंभीर बीमारियों से हो सकेगा बचाव

Mon, 25 Nov 2024 07:03 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Nov 2024 07:03 PM IST
सार

डॉक्टर कहते हैं, अच्छी सेहत चाहते हैं तो सभी लोगों के लिए कुछ प्रकार के जांच जरूरी हैं। भले ही आप स्वस्थ हैं फिर भी कुछ स्वास्थ्य स्थितियों पर ध्यान देते रहना चाहिए।

विज्ञापन
Basic Health Checkup Tests Everyone Should Get regularly for good health in hindi
स्वस्थ रहने के लिए कराते रहें जांच - फोटो : Freepik.com

किसी भी गंभीर बीमारी से बचे रहने के लिए शरीर के लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है। जिस तरह से कम उम्र में ही लोगों में क्रोनिक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है उसे ध्यान में रखते हुए पहले से ही अलर्ट हो जाना जरूरी है। समय पर बीमारियों का पता लगाने के लिए आवश्यक है कि आप नियमित से डॉक्टरी सलाह लेते रहें। जिन लोगों में पहले से किसी बीमारी का निदान किया गया है, उन्हें और भी सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।



डॉक्टर कहते हैं, अच्छी सेहत चाहते हैं और चाहते हैं कि आप बीमारियों से बचे रहें तो सभी लोगों के लिए कुछ प्रकार के जांच जरूरी हैं। डॉक्टर कहते हैं, भले ही आप स्वस्थ हैं फिर भी कुछ जांच कराएं। आइए इस बारे में जानते हैं।

Basic Health Checkup Tests Everyone Should Get regularly for good health in hindi
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Adobe Stock

नियमित रूप से कराएं सेहत की जांच

डॉक्टर कहते हैं, जिस तरह से लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी देखी जा रही है, इसने सभी उम्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य जोखिमों को बढ़ा दिया है। हालिया आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि 20 से कम आयु के लोग भी हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर और मोटापा का शिकार हो रहे हैं। ये स्थितियां शरीर के कई अंगों को प्रभावित करने वाली हो सकती हैं। इन समस्याओं पर निरंतर ध्यान देते रहना और इसे बढ़ने से रोकना जरूरी है। इसलिए ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच करते रहें।

Basic Health Checkup Tests Everyone Should Get regularly for good health in hindi
डायबिटीज की जांच जरूरी - फोटो : Freepik.com

ब्लड शुगर की जांच जरूरी

ब्लड शुगर (रक्त शर्करा) की जांच करते रहना मधुमेह के प्रबंधन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। जिन लोगों को पहले से टाइप-1 या टाइप-2 डायबिटीज की समस्या रही है, या जो लोग इंसुलिन लेते हैं उन्हें डॉक्टर नियमित रूप से इसके जांच की सलाह दे सकते हैं। आप घर पर ही  ग्लूकोज मीटर से शुगर के स्तर की निगरानी कर सकते हैं।

डॉक्टर कहते हैं, जिन लोगों के माता-पिता को डायबिटीज की समस्या रही है उन्हें 30 की उम्र के बाद हर महीने ग्लूकोज मीटर से और हर छह महीने पर HbA1c की जांच करानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Basic Health Checkup Tests Everyone Should Get regularly for good health in hindi
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com

ब्लड प्रेशर की जांच

ब्लड शुगर की ही तरह से ब्लड प्रेशर के स्तर पर भी ध्यान देते रहना जरूरी है। ब्लड प्रेशर की अनियंत्रित स्थिति हार्ट, आंखों, किडनी के लिए खतरनाक हो सकती है। जिन लोगों के माता-पिता या परिवार में पहले से किसी को हाई ब्लड प्रेशर या फिर हृदय रोगों की समस्या रही हो उन्हें और भी सावधानी बरतनी चाहिए।

अगर आप ब्लड प्रेशर की दवा खाते हैं तो इसके रीडिंग को एक या दो दिन की गैप पर नोट करते रहें। वहीं अगर आपको पहले से ब्लड प्रेशर की दिक्कत नहीं है तो हर महीने इसकी निगरानी जरूर करें। 

विज्ञापन
Basic Health Checkup Tests Everyone Should Get regularly for good health in hindi
नियमित रूप से कराते रहे जांच - फोटो : Adobe stock

क्या कहते हैं डॉक्टर?

अमर उजाला से बातचीत में दिल्ली स्थित एक अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नरेश सिंह कहते हैं, अगर ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को कंट्रोल रख लिया जाए तो कई गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया जा सकता है। हार्ट, शुगर, आंखों की डॉक्टर से एक नियमित अंतराल पर जांच कराते रहें। अगर आपके परिवार में पहले से किसी को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या हार्ट की दिक्कत रही है तो आपको और भी सतर्क हो जाना चाहिए।

अपने डॉक्टर से मिलें तो नियमित जांच के बारे में सलाह जरूर लें। समय पर जांच होने से बीमारियों का पता लगाने और इससे ठीक होने की संभावना अधिक होती है। 


-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed