फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: आयुर्वेद में बताए इन पांच उपायों से नियंत्रित करें शुगर का लेवल, कुछ दिनों में ही दिखने लगेगा लाभ

Sat, 03 Jul 2021 07:42 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 03 Jul 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
ayurveda ways to control blood sugar level, get quick benefits
आयुर्वेद और डायबिटीज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

Medically reviewed by-


आचार्य मनीष
(आयुर्वेदाचार्य)
शुद्धी आयुर्वेद, दिल्ली


कोरोना वायरस का संक्रमण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली और विभिन्न अंगों के कार्यों को प्रभावित कर सकता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि कोरोना वायरस लिवर को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे शरीर में ग्लूकोज बढ़ा जाता है जोकि डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। कुछ अध्ययनों में यह भी बताया गया है कि जिन लोगों को पहले से डायबिटीज की शिकायत नहीं थी, उनमें भी संक्रमण के बाद इस तरह का समस्याएं देखने को मिल रही हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ डायबिटीज को ऐसी गंभीर बीमारी मानते हैं जो शरीर को धीरे-धीरे खोखला बनाती जाती है। कोविड-19 संक्रमण के दौर में डायबिटीज का नियंत्रण रखना और भी आवश्यक हो गया है। आइए इस लेख में आयुर्वेदिक माध्यम से डायबिटीज की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानते हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञों का दावा है कि बताए जा रहे उपायों का नियमित रूप से पालन करके मधुमेह की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित रखा जा सकता है। आगे की स्लाइडों में विस्तार से इन उपायों के बारे में जानिए।

ayurveda ways to control blood sugar level, get quick benefits
हल्दी दूध के लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हल्दी का सेवन है विशेष लाभकारी
आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसका सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। मधुमेह से लड़ने में यह काफी मददगार साबित हो सकता है, साथ ही शरीर में इंसुलिन के कार्य में भी इससे सुधार किया जा सकता है। इसके अलावा भोजन में हल्दी का इस्तेमाल करना भी काफी फायदेमंद है क्योंकि यह ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ने से रोकने में सहायक हो सकता है। ट्राइग्लिसराइड्स खून में पाए जाने वाला एक प्रकार का वसा (लिपिड) है।

ayurveda ways to control blood sugar level, get quick benefits
आंवला है डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixabay

मधुमेह रोगियों के लिए आंवले का फायदा 
आयुर्वेद के अनुसार आंवले को मधुमेह रोधी माना जाता है। इंसुलिन स्रावित करने वाली अग्नाशयी कोशिकाओं में किसी भी तरह की असामान्यताओं को ठीक करने में आंवले को काफी कारगर माना जाता है। आंवले में मौजूद क्रोमियम, कार्बोहाइड्रेट के मेटाबॉलिज्म को आसान बनाने में सहायक होता है जो शरीर की इंसुलिन प्रतिक्रियाओं को ठीक कर देती है। मधुमेह से ग्रसित सभी लोगों को रोजाना एक आंवले का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ayurveda ways to control blood sugar level, get quick benefits
सब्जियों के सूप का सेवन करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

सूप का सेवन
डायबिटीज रोगियों के लिए मोरिंगा या लौकी का सूप पीना काफी लाभदायक माना जाता है। पहले तो यह सूप विटामिन और आवश्यक पौधों के रसायनों से भरपूर होते हैं, साथ ही शुगर ब्रेकडाउन और इंसुलिन स्राव की प्रक्रियाओं को आसान बनाने में भी इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। पौधों से प्राप्त कई तरह के रसायन मस्तिष्क के सूजन को ठीक करके तनाव को कम करने में भी काफी मदद करते हैं। तनाव के कारण भी शरीर में शुगर का स्तर प्रभावित हो सकता है। 

विज्ञापन
ayurveda ways to control blood sugar level, get quick benefits
डायबिटीज में खान-पान का रखें विशेष ध्यान - फोटो : iStock

आहार पर रखें विशेष ध्यान
आयुर्वेद के मुताबिक डायबिटिक रोगियों को शर्करा युक्त खाद्य पदार्थ और तले हुए भोजन का सेवन कम से कम करना चाहिए। इसके अलावा भोजन में आयरन और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे रागी या ज्वार के आटे को शामिल करने का प्रयास करें। एक अनिवार्य कदम, रात का भोजन हल्का और स्वस्थ रखने की कोशिश करें। ऐसी सब्जियों और फलों का सेवन करें जो विटामिन, आयरन, एंटीऑक्सिडेंट और प्रोटीन से भरपूर हों जैसे पालक, लौकी, जामुन, सेब, पपीता आदि। डायबिटीज के नियंत्रण में यह सब काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed