{"_id":"5d21da0a8ebc3e6ce3782273","slug":"avoid-these-important-mistakes-while-on-diet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर पतले होने के लिए आप भी करते हैं सुबह ये गलतियां तो हो जाएं सावधान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अगर पतले होने के लिए आप भी करते हैं सुबह ये गलतियां तो हो जाएं सावधान
Mon, 08 Jul 2019 07:33 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 08 Jul 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर की भागदौड़ के लिए तैयार होते समय ज्यादातर लोग अपना सुबह के नाश्ते या फिर दोपहर के खाने में क्या खा रहें हैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचतें हैं। लोगों को लगता है कि बस उनका पेट भरना चाहिए या फिर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो फिट रहने के लिए किसी खास तरह की डाइट पर रहते हैं और उनको लगता है कि बस इतना ही उनके शरीर के पोषण के लिए जरुरी है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो इस तरह की गलती करते हैं तो ये जानकारी जरुर आपके काम आएगी।
अगर सुबह की भागदौड़ में आप नाश्ता करने का समय नहीं निकाल पा रहें हैं या फिर पतले होने के चक्कर में सुबह का नाश्ता छोड़ रहें हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहें है। और ये गलती केवल शरीर ही नहीं आपके दिमाग पर भी असर डालती है। बहुत सारे शोध यहीं कहते हैं कि नियमित रुप से नाश्ता करने वालों का बॉडी मॉस इंडेक्स कम होता है साथ ही उनके पाचन की क्रिया भी सही रहती है इसलिए भूल कर भी सुबह का नाश्ता छोड़ने की गलती ना करें।
एक आदत जो आजकल हम सबमें सामान्य रुप से नजर आती है वो है जल्दबाजी में खाना या फिर नाश्ता करना। खाते समय ज्यादा ध्यान मोबाईल या फिर टीवी पर देने से हम जरुरत से ज्यादा खा लेते हैं और नतीजा मोटापे की समस्या से ग्रस्त हो जाते हैं। भोजन करने का मतलब यह है कि हम अपने भोजन को आनंद के साथ खाएं जिससे हमारा पेट और मन दोनों संतुष्ट हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुत सारे लोग सुबह के समय केवल तरल पदार्थ जैसे स्मूदी या फिर जूस का ही सेवन करते हैं और ठोस आहार को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। अगर आप भी खुद को पतला रखने के लिए इस तरह की गलती करते हैं तो आपको सावधान होने की जरुरत है। स्वस्थ रहने के लिए जरुरी है कि सुबह के समय शरीर को जरुरी विटामिन और मिनरल्स मिलें। इसलिए केवल तरल पदार्थ का सेवन आपके शरीर पर गलत प्रभाव डाल सकता है।
विज्ञापन
अगर आपकी भी आदत है रात के या फिर दिन के खाने में केवल फल और सब्जियों का सेवन करने की तो इस आदत को बदल दीजिए। क्योंकि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सारे तरीके के विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन का सेवन जरुरी है। केवल प्रिजर्व खाने से आपको ये सारे तरीके के पोषक पदार्थ नहीं मिल सकते हैं।