फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तरबूज के रंग पर ना जाएं, इन तरीकों से जांचें कहीं तरबूज इंजेक्टेड तो नहीं

Sun, 19 May 2019 09:42 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 19 May 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
artificially ripened fruits are harmful for health know how to check injected watermelon
गर्मी का मौसम है तो पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक की समस्या तो होगी ही..ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए आपको पानी पीने की अत्यधिक आवश्यकता होती है। साथ ही गर्मियों में कुछ ऐसे फल भी हैं तो पानी की कमी को दूर करते हैं। तरबूज गर्मी में मिलने वाला ऐसा फल है जिसमें विटामिन  A 11%, विटामिन  C 13%, कैल्शियम , आयरन 1%, विटामिन  D, विटामिन  B6 और मैग्नीशियम पाया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि तरबूज की हर बाईट में 94 प्रतिशत पानी और 6 प्रतिशत शुगर होता है। लेकिन कहीं आप फ्रेश दिखने वाले फलों के चक्कर में नकली और नुकसान पहुंचाने वाला तरबूज तो नहीं खा रहे। आगे की स्लाइड में जाने कैसे इंजेक्शन वाले तरबूज की पहचान कर सकते हैं। 



 
artificially ripened fruits are harmful for health know how to check injected watermelon
साल 2012 की टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट बताती है कि तरबूज की लाली और टेस्ट बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला केमिकल आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। आजकल सिर्फ तरबूज में नहीं बल्कि हर तरह के फल और सब्जियों को इंजेक्शन के जरिए नकली तरीके से पकाए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। 

 
artificially ripened fruits are harmful for health know how to check injected watermelon
ऐसे करें इंजेक्टेड तरबूज की पहचान 
तरबूज बेल पर उगता है, अपने भार की वजह से ये जमीन पर होता है। जमीन पर होने की वजह से इसके नीचले हिस्से का रंग उड़ा होता है या फीका दिखता है। ऊपर का रंग नॉर्मल हरा होता है। अगर तरबूज इंजेक्टेड है, तो तरबूज चारों तरफ से दिखने में एक जैसा होगा। इसका मतलब उसे आर्टिफिशियल तरीके से हरा किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
artificially ripened fruits are harmful for health know how to check injected watermelon
तरबूज के अंदर के एक टुकड़े को काट कर एक पानी के बर्तन में डालिए और थोड़ी देर के लिए छोड़ दीजिए। नकली तरीके से लाल किए गए तरबूज को पानी में डालने से पानी का रंग हल्का गुलाबी या लाल हो जाएगा। 

 
विज्ञापन
artificially ripened fruits are harmful for health know how to check injected watermelon
तरबूज बभूत अधिक मीठा नहीं होता है। हम फल और सब्जियां खाना छोड़ नहीं सकते हैं क्योंकि अच्छी सेहत के लिए मौसमी फल और सब्जियों का सेवन जरूरी है, लेकिन कुछ चीजों का ख्याल और सावधानी बरतकर बेहतर चीजों का चुनाव जरूर कर सकते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed