फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allergic Reaction: एलर्जी की शिकायत का पता लगाने के पांच तरीके, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Wed, 02 Feb 2022 04:12 PM IST
स्वाति शैवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शैवाल Updated Wed, 02 Feb 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
Allergy Testing Tips Five main symptoms of an allergic reaction
एलर्जी के लक्षण - फोटो : pixabay

आजकल आपको अपने आस-पास ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो एलर्जी से पीड़ित होंगे। यहां तक कि पिछले 10 सालों में पैदा होने वाले बच्चों में भी एलर्जी एक आम समस्या के रूप में सामने आई है। खासकर सर्दी-जुकाम और स्किन एलर्जी की समस्या। हवा में मौजूद धूल-धुएं के कण और प्रदूषण तो इसके पीछे का कारण है ही, अनियमित जीवनशैली, खान- पान का पहले की तुलना में कम पौष्टिक रह जाना आदि भी इसकी वजह है। अच्छी बात यह है कि समय पर एलर्जी का पता चल जाने से उसका इलाज भी संभव हो सकता है और आप उसके ट्रिगर  से भी बच सकते हैं।  आजकल हालांकि बच्चे के जन्म के समय ही हॉस्पिटल में उसके एलर्जी टेस्ट हो जाते हैं। इससे आगे के लिए हर चीज ध्यान में रखना आसान होता है। अगर कोई एलर्जी गंभीर होती है तो भी पीडियाट्रिशियन आपको इस बारे में जानकारी दे देते हैं। लेकिन यदि ऐसा न हो तो आप स्वयं भी डॉक्टर की सलाह से ऐसे टेस्ट करवा सकते हैं। लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसे सामान्य तरीके भी हैं जिनसे यह पता चल सकता है कि एलर्जी है या नहीं। खासकर बड़ों के मामले में। जानिए क्या हैं वे तरीके। 

Allergy Testing Tips Five main symptoms of an allergic reaction
एलर्जी के लक्षण - फोटो : Pixabay

1- अगर घर से बाहर खुली हवा में आते ही आपको छींकें आना, नाक से पानी आना, गले में खराश या जकड़न, नाक बंद होना या नाक का भरा-भरा महसूस होना, आंखों से पानी आना आदि शुरू हो जाए तो यह एलर्जिक राइनाइटिस का इशारा हो सकता है। ज्यादातर ये हवा में मौजूद खतरनाक कणों की वजह से होता है लेकिन अगर कोई दवाई लेने के करीब घंटे भर बाद भी ऐसे लक्षण आएं तो यह दवाई में मौजूद किसी तत्व से एलर्जी के कारण भी हो सकता है। वहीं छींकों का आना फूड एलर्जी की वजह से भी हो सकता है। 

Allergy Testing Tips Five main symptoms of an allergic reaction
एलर्जी के लक्षण - फोटो : Pixabay

2- आंखों में सूजन आना, खुजली होना, जलन होना, पानी आना, पपोटों का फूला रहना, जैसी तकलीफें हवा में मौजूद कणों की वजह से भी हो सकती हैं लेकिन यह स्थिति भी कई बार किसी दवा की वजह से हुई एलर्जी से बनती है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Allergy Testing Tips Five main symptoms of an allergic reaction
एलर्जी के लक्षण - फोटो : iStock

3- फूड एलर्जी किसी खाद्य पदार्थ की वजह से भी हो सकती है और खाद्य पदार्थ में मौजूद किसी एक तत्व की वजह से भी। कानों में अचानक और बार बार खुजली होना भी इस एलर्जी का संकेत हो सकता है। कई बार इसके कारण मुंह के भीतर भी खुजली हो सकती है। किसी दवा या फूड की वजह से अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगे, सीने में जकड़न, उल्टी आदि जैसे लक्षण भी उभर सकते हैं। 

विज्ञापन
Allergy Testing Tips Five main symptoms of an allergic reaction
एलर्जी के लक्षण - फोटो : Pixabay

4- मौसम बदलने पर कई लोगों को शरीर पर पित्तियाँ उछलने की शिकायत करते सुना होगा। पित्तियाँ उछलना मतलब त्वचा पर लाल, खुजली वाले उभार पनपना। ये उभार थोड़े फैले से हो सकते हैं और कुछ घंटों में ठीक भी हो सकते हैं ।मौसम के अलावा किसी खास दवा, कैमिकल, फूड आदि की एलर्जी से भी ये हो सकते हैं। इसके अलावा छाती, पीठ, बाँहों आदि पर होने वाले रैशेज या छाले भी एलर्जी का संकेत हो सकते हैं। इस तरह की एलर्जी पालतू पशुओं की वजह से भी ट्रिगर हो सकती है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed