फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Air Pollution: प्रदूषण में बाहर निकलने से पहले जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना जा सकती है आंखों की रोशनी

Sat, 25 Oct 2025 07:55 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 25 Oct 2025 07:55 PM IST
सार

दिल्ली समेत देशभर के कई बड़े शहरों में वायु प्रदूषण इन दिनों अपने चरम पर है। ऐसे में ये प्रदूषण हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इसी कड़ी में इसका दुष्प्रभाव हमारे आंखों पर भी पड़ता है। आइए इस लेख में इसी से बचाव के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Air Pollution Health Safety Tips: Precautions to Take Before Going Out to Avoid Eye Problems
प्रदूषण में आंखों पर प्रभाव - फोटो : Amar Ujala
Eye Care Tips in Air Pollution: देशभर के कई शहरों में वायु प्रदूषण इन दिनों अपने चरम पर है। कई शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से पार चा चुका है। ऐसे में ये स्थिति वहां रहने वाले लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ये प्रदूषण हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। वहां की प्रदूषित हवा न सिर्फ हमारे फेफड़ों या हृदय को ही प्रभावित करती है, बल्कि यह हमारे शरीर के सबसे संवेदनशील अंग आंखों के लिए भी एक 'साइलेंट थ्रेट' बन चुका है।


हवा में मौजूद PM2.5, नाइट्रिक ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड जैसे जहरीले कण सीधे आंखों की आंसू की परत को नुकसान पहुंचाते हैं। यह परत आंखों को नमी और सुरक्षा प्रदान करती है। प्रदूषण के संपर्क में आने से यह परत टूट जाती है, जिससे आंखों में सूखापन, जलन, खुजली और लालिमा जैसी शुरुआती समस्याएं होने लगती हैं।

नेत्र विशेषज्ञों की मानें तो लंबे समय तक अत्यधिक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से आंखों की रोशनी स्थायी रूप से कम होने या मैक्यूलर डीजनरेशन और मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए बाहर निकलने से पहले आंखों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।


 
Air Pollution Health Safety Tips: Precautions to Take Before Going Out to Avoid Eye Problems
आंखें - फोटो : Freepik.com

बाहर निकलने से पहले प्रोटेक्टिव गागल्स पहनें
जब भी आप प्रदूषण वाले वातावरण में बाहर निकलें, तो सुरक्षात्मक चश्मा या रैप-अराउंड धूप का चश्मा जरूर पहनें। ये चश्मे हानिकारक प्रदूषक कणों, धूल और धुएं को सीधे आंखों तक पहुंचने से रोकते हैं। इससे आंखों में जलन और बाहरी एलर्जी का खतरा काफी कम हो जाता है।

Air Pollution Health Safety Tips: Precautions to Take Before Going Out to Avoid Eye Problems
आंख - फोटो : freepik.com

आंखों को छूने और रगड़ने से बचें
प्रदूषण में बाहर रहने के बाद अपने हाथों से आंखों को छूने या रगड़ने की गलती बिल्कुल न करें। आपके हाथों पर जहरीले कण जमा हो सकते हैं, जो रगड़ने पर आंखों के अंदर चले जाते हैं और गंभीर संक्रमण पैदा कर सकते हैं। घर आकर सबसे पहले अपने हाथ और चेहरा ठंडे पानी से धोएं।


ये भी पढ़ें- Health Tips: सेहत के लिए कितना खतरनाक है 300 से ज्यादा का AQI? दुष्प्रभाव जानकर सन्न रह जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Pollution Health Safety Tips: Precautions to Take Before Going Out to Avoid Eye Problems
आंख - फोटो : Freepik.com

आई ड्रॉप्स और हाइड्रेशन बनाए रखें
प्रदूषण आंखों को जल्दी सुखाता है। इस सूखेपन से बचने के लिए, डॉक्टर की सलाह पर लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स या आर्टिफिसियल टियर्स का इस्तेमाल करें। साथ ही शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिनभर खूब पानी पिएं। शरीर में पर्याप्त नमी रहने से आंसू की गुणवत्ता बनी रहती है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: हर व्यक्ति को रोज खाना चाहिए ये 'देसी सुपरफूड्स', संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए होता है फायदेमंद
 
विज्ञापन
Air Pollution Health Safety Tips: Precautions to Take Before Going Out to Avoid Eye Problems
आंखों की रोशनी कैसे सुधारें - फोटो : Adobe Stock Photos
20-20-20 नियम और पोषक तत्वों का सेवन
यदि आप लंबे समय तक डिजिटल स्क्रीन (मोबाइल/लैपटॉप) पर काम करते हैं, तो 20-20-20 नियम का पालन करें। हर 20 मिनट पर, 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें। इसके साथ ही अपनी डाइट में विटामिन A, C और E, तथा ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ (गाजर, पालक, अखरोट) शामिल करें, जो आंखों के स्वास्थ्य को अंदरूनी सुरक्षा प्रदान करते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed