फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदूषण से हो रही है आपकी सेक्स लाइफ प्रभावित,ये लक्षण हैं तो तुरंत मिलें डॉक्टर से

Tue, 12 Nov 2019 04:26 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्चाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्चाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 12 Nov 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
air pollution affecting sex life sperm count and creating infertility problem
relationship - फोटो : file photo

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में फैली प्रदूषण के धूंध की चादर एक तरफ कई बीमारियों का शिकार बना रही है तो वहीं दूसरी तरफ इसका सीधे असर सेक्स लाइफ पर भी पड़ रहा है। प्रदूषित हो रखे इस वातावरण में कई ऐसे हानिकारक तत्व हैं, जो सीधे शरीर के हार्मोन पर असर डालते हैं। इस वजह से लोगों के बीच सेक्स ड्राइव यानी सेक्स करने की इच्छा कम हो रही है।

air pollution affecting sex life sperm count and creating infertility problem
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : PTI


हर साल दिवाली के बाद दिल्ली वायु प्रदूषण के चपेट में आ जाती है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल प्रदूषण में कमी तो रही है लेकिन इससे होने वाला खतरा नहीं टला है। विशेषज्ञों की मानें तो इस प्रदूषषण की वजह से लोगों की सेक्सुअल एक्टिविटी में 30 फीसदी की कमी आ सकती है।

air pollution affecting sex life sperm count and creating infertility problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल्ली के मयूर विहार स्थित निजी नर्सिंग होम आस्था मेडिकल सेंटर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बबीता अरोड़ा का कहना है कि प्रदूषण की वजह से हवा में ऐसे हानिकारक तत्व घुल चुके हैं, जो सीधे शरीर के हार्मोन को प्रभावित करते हैं। इसके वजह से लोगों में नपुंसकता बढ़ रही है। भारत में करीब 15 फीसदी पुरुषों की आबादी बांझ है। यह दर महिलाओं की तुलना में ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
air pollution affecting sex life sperm count and creating infertility problem
वायू प्रदूषण - फोटो : pixabay

डॉक्टर बबीता के मुताबिक हवा में घुल चुके हाइड्रोकार्बंस, लेड कैडमियम, मरकरी हारमोंस का संतुलन बिगाड़ सकते हैं व स्पर्म को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एस्ट्रोजन या टेस्टोस्टोरोन स्तर में कमी होने के कारण सेक्स करने की इच्छा नहीं होती है। ऐसे परेशानी से बचने के लिए खुले में निकलते वक्त अच्छी गुणवत्ता वाले मास्क का प्रयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
air pollution affecting sex life sperm count and creating infertility problem
शहर की दमघोंटू हवा ने लाल निशान किया पार - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के वातावरण में प्रदूषण का स्तर सुरक्षित सीमा से कई गुणा अधिक है। पूरा शहर धुंध की चादर ओढ़ लिया है। हर ढलते दिन के साथ दिल्ली की हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। प्रदूषित हो रखे हवा की वजह से विशेषज्ञों ने लोगों को बाहर जाने से परहेज करने की सलाह दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed