आजकल बालों का झड़ना आम बात हो गई है। जिसकी वजह से बहुत से लोग समय से पहले ही गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। लेकिन नई तकनीक की बदौलत गंजेपन की समस्या आसानी से दूर की जा सकती है। लेकिन अक्सर अपनी सुंदरता और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए कराए गए बाल प्रत्यारोपण के कारण कुछ समस्याएं आ जाती हैं। तो आइए समझने की कोशिश करें की हेयर ट्रांसप्लांट के कारण किस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बाल प्रत्यारोपण के बाद हो सकती है सिर की त्वचा से जुड़ी ये पांच समस्याएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार बाल प्रत्यारोपित होने के बाद सिर की त्वचा से खून रिसना शुरु हो जाता है। हांलाकि ये समस्या बहुत कम मरीजों में देखने को मिलती है। इस वजह से घबराने की जरूरत नहीं होती क्योंकि डॉक्टर के पास जाने पर वो इस समस्या का निवारण कर देते हैं।
सिर में खुजली होना आम बात है खासकर जब बालों का प्रत्यारोपण कराया गया हो। लेकिन समय पर इस समस्या का इलाज न कराने पर यह गंभीर समस्या का रूप ले लेती है। खुजली का मुख्य कारण स्कैब में आए बदलाव होते हैं।
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद वैसे तो संक्रमण का कोई खतरा नहीं होता है लेकिन कभी-कभी किसी मरीज के साथ यह हो सकता है।
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद कुछ लोग कहते हैं कि उनके बाल बहुत जल्दी झड़ गए लेकिन इस बात से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक बार बाल झड़ने के बाद फिर से निकलना शुरु हो जाते हैं।