फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाश्ते में दही- चिवड़ा खाने से खराब पेट हो जाता है ठीक, पचाना होता है बेहद आसान

Sat, 16 Jan 2021 02:21 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 16 Jan 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
adavntages of eating dahi chivda in hindi
दही- चिवड़े के सेवन से वैसे तो कई सारी मान्यताएं जुड़ी हुई हैं - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कई जगहों पर दही- चिवड़े का सेवन किया जाता है। उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में इसका सेवन बहुत अधिक मात्रा में किया जाता है। दही- चिवड़े के सेवन से वैसे तो कई सारी मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। आजकल लोग नाश्ते में ओट्स आदि लेना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में दही- चिवड़ा एक हेल्दी मील जिसे कि आपको अपने नाश्ते में शामिल करना ही चाहिए क्योंकि अन्य नाश्तों के मुकाबले यह शरीर को बहुत सारे फायदे पहुंचाता है। मात्र एक कटोरी दही-चिवड़ा खाने से आपके पेट भरा जाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए दही- चिवड़े के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में। 

adavntages of eating dahi chivda in hindi
दही- चिवड़े के साथ गलती से भी शक्कर न डालें - फोटो : pixa

खराब पेट का उपचार
यदि आपका पेट खराब है मतलब कि आप पहले से दस्त या कब्ज की समस्या से परेशान हैं तब तो आपको दही- चिवड़ा खाना ही चाहिए। ऐसे समय में इस बात का ध्यान रखें कि दही- चिवड़े के साथ गलती से भी शक्कर न डालें। शक्कर की जगह आप गुड़ का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो इसमें एक केला भी डाल सकती हैं, ऐसा करने से आपको और भी बेहतर परिणाम मिलते हैं। 

 

 

adavntages of eating dahi chivda in hindi
नियमित रूप से दही- चिवड़े का सेवन करें - फोटो : social media

मिलता है भरपूर फाइबर
चिवड़े के विषय में कहा जाता है कि यह फायदे से भरपूर होता है। चिवड़े का सेवन जब दही के साथ किया जाता है तब यह और भी हेल्दी हो जाता है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए यह एक अच्छी डाइट है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से दही- चिवड़े का सेवन करें। गुड़ और दही, दोनों ही वजन कम करने में सहायता करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
adavntages of eating dahi chivda in hindi
इसमें मात्र 300 कैलोरी मौजूद होती है - फोटो : pixa

कैलोरी कम रहती है
दही- चिवड़े की अच्छी बात यह है कि इसमें कैलोरी भी कम रहती है। इसमें मात्र 300 कैलोरी मौजूद होती है, साथ ही इसमें भारी मात्रा में शरीर की आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए वजन कम करने के लिए तो बहुत जरूरी है कि इसे अपनी डाइट में शामिल किय जाए। कई लोग इसका सेवन शाम में भी करते हैं। आप अपनी सहूलियत के अनुसार कभी भी इसे खा सकते हैं।

विज्ञापन
adavntages of eating dahi chivda in hindi
अपनी डाइट में दही- चिवड़े को शामिल करें - फोटो : Pixabay

आयरन 
दही-चिवड़े में अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है। यदि आपके शरीर में आयरन की कमी है तो अपनी डाइट में दही- चिवड़े को शामिल करें। गर्भवती महिलाएं भी दही- चिवड़े को आसानी से खा सकती हैं। इसके सेवन से उन्हें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। दही- चिवड़े के सेवन से एनीमिया जैसी बीमारी का खतरा भी टल जाता है। इसलिए घर के सभी सदस्यों ने इसे खाना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed