फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सही मास्क सबसे जरूरी: वॉल्व वाले मास्क का न करें इस्तेमाल, यहां जानें कौन कितना प्रभावी

Sat, 17 Apr 2021 05:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 17 Apr 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
according to who Do not use a valve mask for coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना वायरस पिछले साल के मुकाबले बड़ी ही तेजी से देशभर में फैल रहा है। हर दिन कोरोना से संक्रमित होने वाले नए मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हर किसी को दो गज की दूरी और मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। लेकिन लोगों के मन में एक सवाल घूम रहा है और वो ये कि कौन सा मास्क हमारे लिए सही है? वो कौन सा मास्क है जो हमें कोरोना वायरस से बचाव करने में मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

according to who Do not use a valve mask for coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कितने तरह के होते है मास्क?

  • सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि मास्क आखिर कितने तरीके के होते हैं, तो यहां आपको बता दें कि मास्क दो तरह के होते हैं। एक सर्जिकल मास्क और दूसरा फैब्रिक यानी कपड़े से बना मास्क। जहां सर्जिकल मास्क का इस्तेमाल डॉक्टर, नर्स और अस्पताल में काम करने वाले लोग करते हैं, तो वहीं, कपड़े से बने मास्क का इस्तेमाल आम लोग कर रहे हैं।
according to who Do not use a valve mask for coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कौन सा मास्क कितना सुरक्षित?

  • वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन यानी डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, एन95 मास्क को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सबसे सही माना जाता है। ये मास्क बारीक कणों को मुंह और नाक में जाने से रोकता है। आप जानते हैं कि इस मास्क का नाम एन95 क्यों पड़ा क्योंकि ये मास्क हवा में मौजूद 95 प्रतिशत कणों को रोकने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
according to who Do not use a valve mask for coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

वहीं, सामान्य सर्जिकल मास्क भी लगभग 89.5 प्रतिशत तक कणों को रोकने में सक्षम माना जाता है। एन95 और सर्जिकल मास्क दोनों ही हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए होते हैं। दूसरी तरफ आम लोग जिस फैब्रिक मास्क का इस्तेमाल करते हैं, वो भी बारक कणों को लगभग 94 प्रतिशत तक रोकता है।

विज्ञापन
according to who Do not use a valve mask for coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या है मास्क पहनने का सही तरीका?

  • वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन ने मास्क पहनने का सही तरीका बताया है। उनके मुताबिक, मास्क पहनने से पहले और उतारने के बाद हमेशा अपने हाथों को साफ करना चाहिए, मास्क से अपनी नाक, चिन और मुंह को अच्छे ढकना है, मास्क को उतारने के बाद एक प्लास्टिक के बैग में रखें और कपड़े के मास्क को हर दिन धोना चाहिए जबकि मेडिकल मास्क को कूड़े में डाल देना चाहिए। इसके अलावा डब्ल्यूएचओ ने इस बात पर भी जोर दिया है कि वॉल्व वाले मास्क का इस्तेमान नहीं करना चाहिए।


स्रोत और संदर्भ:
https://www.who.int/emergencies/diseases/novel-coronavirus-2019/advice-for-public/when-and-how-to-use-masks

अस्वीकरण नोट:  यह लेख वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन यानी डब्ल्यूएचओ के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed