किडनी हमारे शरीर का मुख्य अंग है जो ब्लड को साफ कर हमारे शरीर से सारे हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। हमारे शरीर मेंं दो किडनी होती हैं जिस में से अगर एक भी काम करना बंद कर दे तो हम दूसरी किडनी के सहारे जीवित रह सकते हैं, लेकिन एक किडनी पर रहना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर वक्त रहते हमें किडनी की परेशानी का मालूम हो जाए तो इसका इलाज कराके ठीक कराया जा सकता है। आज हम आपको इसके लक्षण बताएंगे, जिससे आप वक्त रहते इस बीमारी को पहचान कर इलाज करवा सकते हैं।
अगर आपके पेट के बांयी या दांयी ओर असहनीय दर्द हो रहा हो, तो इसे हल्के में ना लें, क्योंकि यह किडनी में परेशानी का इशारा हो सकता है।
किडनी खराब होने पर शरीर में हानिकारक पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिस वजह से हाथों और पैरों में सूजन आने लगती है। इसके अलावा पेशाब का रंग गाढ़ा होना या रंग में बदलाव भी इसका संकेत देता है।
अगर आपको मूत्र के दौरान खून आए तो ऐसे में आपको बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आपको तुरंत किसी यूरोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए।
अगर आपको अचानक कई बार पेशाब आ रहा है तो यह किडनी में किसी तरह की बीमारी का इशारा है। ऐसे हालात में जानने की कोशिश करें कि बार-बार पेशाब आने की वजह क्या किडनी की कोई बीमारी तो नहीं। पेशाब ज्यादा आना या कम आना दोनों ही अच्छा नहीं माना जाता है।