{"_id":"5b1617844f1c1ba96e8b65aa","slug":"dont-do-these-things-immediately-after-having-meal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाना खाने के बाद न करें ये काम, सेहत के लिए होते है खतरनाक","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
खाना खाने के बाद न करें ये काम, सेहत के लिए होते है खतरनाक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
food table
सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी डाइट में अच्छा और पौष्टिक चीजों को शामिल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ इसका सेवन भर ही काफी नहीं है। अच्छी सेहत के लिए टाइम पर खाना खाना और उसे अच्छे तरीके से पचाना भी बहुत जरूरी हैं। खाना खाने के बाद हम बहुत सारे ऐसे काम करते हैं जिससे हमेें उनका पोषण मिलने के बजाय उसका उल्टा असर होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे जो खाना खाने के बाद करना खतरनाक साबित हो सकता है।
Trending Videos
smoking
सिगरेट से करें परहेज
यूं तो सिगरेट पीना हमारे स्वास्थय के लिए वैसे भी हानिकारक है, पर अगर आप इसके सेवन तुरंत खाने के बाद करते हैं तो यह दस गुना खतरनाक हो सकता है। खाना खाने के बाद सिगरेट पीने से कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।

grape fruit
तुरंत बाद न खाएं फल
खाना खाने के तुरंद बाद फल खाने से हमारे शरीर को पोषण नहीं मिलते, क्योंकि यह सही तरीके से हमारे इंटेस्टाइन तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि खाना खाने के करीब एक घंटे बाद फलों का सेवन करें और बेहतर होगा अगर आप खाली पेट इसका सेवन करें।

नहाना
- फोटो : getty images
तुरंत नहाने न जाएं
कभी भी खाने के तुरंत बाद नहाने की गलती न करें। यह सबसे अधिक हानिकारक माना जाता है। दरअसल, ऐसा करने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है।

tea
तुरंत चाय न पीएं
बहुत लोगों को खाना खाने के बाद चाय पीने की लत होती है, लेकिन चाय की पत्तियों में उच्च अम्लीयता होती है जो पाचन पर असर डालती है। खाने के तुरंत बाद चाय पीने से खाना आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इसलिए खाना खाने के दो घंटे बाद तक चाय को एवॉइड करें।