जिन दिनों भारत में कोरोना नया-नया था उन दिनों यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक बुखार, सर्दी, सूखी खांसी होती थी तो चिंता का विषय होता था। लेकिन समय के साथ कोरोना लक्षणों की सूची में नए लक्षण जुड़ते गए और आज यह सूची बहुत लंबी हो चुकी है। कोरोना के लक्षणों पर कई सारे शोध हुए जिनमें कई सारे अनोखे लक्षण सामने आए। भारत में तो अधिकांश मरीज ऐसे हैं जिन्हें कोई लक्षण नजर नहीं आए और वे संक्रमित हो गए। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए कोरोना के 7 अनोखे लक्षण।
लोगों को कश्मकश में डालने वाले कोरोना के 7 सबसे अनोखे लक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक से चार घंटे की खांसी
विदेश में हुए एक शोध में कोरोना का एक विचित्र लक्षण देखा गया। कोरोना वायरस के कुछ मरीजों ने लगातार एक से चार घंटे तक खांसी आने की शिकायत की है। अगर अचानक किसी दिन लंबे समय तक आपको खांसी आ रही है तो उसे सामान्य खांसी समझने की बजाय एक बार डॉक्टर को बता दें।
त्वचा संबंधी समस्या
कोरोना के नए लक्षणों में त्वचा संबंधी लक्षण भी सामने आ रहे हैं। संक्रमित मरीजों को त्वचा पर चकते पड़े रहे हैं, किसी अंग पर सूजन आ रही है। कुछ लोगों को पैरों पर भी घाव जैसा कुछ हुआ है। त्वचा में यदि इस तरह के कोई परिवर्तन हो रहे हैं तो उन्हें हल्के में न लें।
आंखों में जलन
आंखों में जलन, लालपन या सूजन भी कोरोना के संक्रमण की निशानी है। ये लक्षण फिलहाल असामान्य है लेकिन जितने भी कोरोना संक्रमितों में यह पाया गया है इसे चिकित्सकों ने गंभीर लक्षण के रूप में लिया है। आंखों से बहुत अधिक पानी भी आ रहा है तब भी सतर्क होना जरूरी है।
दिमागी थकान
कोरोना संक्रमित शारीरिक थकान के अलावा दिमागी थकान भी महसूस करते हैं। चिकित्सकों के अनुसार कुछ मरीजों को शारीरिक थकान हुई नहीं बल्कि कोरोना के लक्षण के तौर पर उन्हें भ्रम होने लगे, भूलने की समस्या होने लगी, विचित्र सपने आना या बहुत अधिक सपने आने जैसी समस्याएं भी चिकित्सकों ने देखी है।