स्वस्थ रहने के लिए वॅाक करना महत्वपूर्ण है, परंतु इस समय कोरोना वायरस की वजह से वॅाक करते समय बहुत सी चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पिछले कुछ समय से देश में लॅाकडाउन था, जिस वजह से लोग घरों से बाहर नहीं जा सकते थे।
मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए जा रहे हैं तो बरतें ये सावधानी
- बीमार व्यक्ति विशेष सावधानी बरतें
कोरोना वायरस का संक्रमण उन लोगों को आसानी से हो सकता है जो किसी बीमारी से पीड़ित हैं। कई शोधों के अनुसार बुर्जुग व्यक्तियों, डायबिटीज जैसी बड़ी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमण आसानी से हो सकता है।
ऐसे व्यक्तियों को मॉर्निंग और इवनिंग वॉक की सलाह दी जाती हैं, लेकिन इस वक्त अगर आप मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए जा रहे हैं तो अपना विशेष ध्यान रखें। कुछ सावधानियां बरतने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।
आइए जानते हैं मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करते समय क्या सावधानी बरतने की आवश्यकता है...
- कम से कम 12-20 फीट की दूरी रखें
एक अध्ययन के अनुसार अगर कोई व्यक्ति 4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वॅाक करता है तो ड्रॉप्लेट्स के 16 किमी तक ट्रेवल करने की संभावना रहती है। इसलिए ध्यान रखें कि आपको कम से कम 12-20 फीट की दूरी बनाकर रखनी है।
- वॅाक करते समय ध्यान रखें
कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि वॅाक करते समय हर बात का ध्यान रखा जाए। बहुत से लोग वॅाक करते समय हम ऑडियो प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं। इस समय ऐसा न करें क्योंकि अक्सर हम संगीत की धून में खो जाते हैं, जिस वजह से दूरी का ध्यान भी नहीं रहेगा और हम अपने रनिंग पथ से भी भटक सकते हैं।
इस समय इस बात का भी ध्यान रखें कि आपने वॅाक करते समय किसी और के रनिंग पथ में नहीं चलना है। अपना एक अलग पथ निर्धारित कर उसी में चलें। हमेशा उस रास्ते को ही चुने जिसमें कम लोग वॅाक कर रहें हो।
मास्क न पहनें
- वॅाक करते समय मास्क न पहनें। मास्क पहनने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। वॅाक, जॉगिंग या दौड़ते समय शरीर को ऑक्सीजन की आवश्यकता अधिक होती है। इस समय अगर आप मास्क पहन लेंगे तो आपको सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाएगी, जिस वजह से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा।