{"_id":"5d1c7f898ebc3e3c683e8892","slug":"5-super-food-to-keep-your-brain-healthy-and-sharp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिनभर काम करने वाले दिमाग को भी दें भरपूर पोषण, ये 5 'सूपर फूड' जला देंगे दिमाग की बत्ती ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
दिनभर काम करने वाले दिमाग को भी दें भरपूर पोषण, ये 5 'सूपर फूड' जला देंगे दिमाग की बत्ती
Wed, 03 Jul 2019 03:51 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 03 Jul 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिमाग बच्चे का हो या बड़ों का सभी को अपने काम के लिए दिमाग चलाना पड़ता है। लेकिन आपका दिमाग तभी साथ दे पाएगा जब उसे पोषण तत्त्व मिलेंगे। इंसान का दिमाग बेहद व्यस्त अंग है क्योंकि वो एक साथ कई काम करता है। जब आप खाली बैठे हों, तो भी दिमाग लगातार सोचने, स्टोर करने, सूचना प्राप्त करने, सांस लेने, हार्ट बीट को नियमित करने, अंगों में तालमेल बिठाने जैसे जरूरी काम कर रहा होता है। खुद ही सोचिए इतनी फुर्ती से काम करने के लिए दिमाग को कितनी एनर्जी की जरुरत पड़ती होगी। तो क्या आप वो सब खा रहे हैं जिसकी आपके दिमाग को जरुरत है? अगर नहीं तो हम आपको कुछ ऐसे फूड बताने जा रहे हैं जो आपके दिमाग को भरपूर पोषण देंगे।
मेवे और बीज
वैसे तो अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी मेवे खाने की सलाह दी जाती है। खाली समय में जब भूख लगे तो बिस्किट खाने की बजाय थोड़ा सा मेवा खा लें। अखरोट में भरपूर ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो दिमाग में उचित न्यूरॉन और तंत्रिकाओं को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

हल्दी
हल्दी दिमाग की क्षमता को बढ़ाती है। यह सप्लीमेंट के तौर पर दवा का काम करती है और आपके दिमाग को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकती है। इसमें पाया जाने वाला तत्व करक्यूमिन फ्री रैडिकल्स का सफाया करता है।

कॉफी
इसमें फ्लेवोनॉल्स होता है, जो रक्त संचार दुरुस्त करता है और ध्यान केंद्रित रखने की अवधि बढ़ाता है। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम खनिज भी होता है, जो सेरोटोनिन के निर्माण के अलावा 300 से अधिक मेटाबॉलिज्म क्रियाओं के लिए जरूरी है।

केला
केले की ताकत को कम मत आंकिएगा. केले में भरपूर विटामिन बी-कॉम्पलेक्स, खासकर बी6 और मैग्नीशियम होता है, जो नर्वस सिस्टम को शांत करता है। इसमें भारी मात्रा में ट्रिप्टोफन भी होता है, जो सेरोटोनिन में परिवर्तित हो जाता है, जिससे आपका मूड अच्छा होता है।