फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 तरीकों से बच्चों को खिलाएं हरी सब्जी, एक तो बहुत है आसान

Wed, 17 Apr 2019 08:44 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 17 Apr 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
4 ways to get your kids to eat vegetable

बच्चों का स्वभाव बेहद जिद्दी होता है। ज्यादातर बच्चे खाने-पीने में आनाकानी करते हैं। उन्हें तेल-मसाले, चटपटी चीजें व खट्टी-मिठ्ठी चीजें ज्यादा खाना पसंद है। ऐसे में उन्हें पौष्टिक खाना खिलाना अपने आप में एक बड़ा चैलेंज है। ज्यादातर मां की शिकायत होती है कि उनका बच्चा हरी सब्जियां नहीं खाता है। जबकि हरी सब्जियों में ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसलिए बच्चों की सेहत के लिए हरी सब्जी बहुत जरूरी है। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से बच्चों के अंदर सब्जी खाने की आदत डालें। 

4 ways to get your kids to eat vegetable

रोज बनाएं अलग खाना
बच्चों को लगातार एक ही चीज खिलाएंगे तो वो बोर हो जाते हैं। इसलिए कोशिश करें की एक सप्ताह में कोई चीज एक ही बार बनाएं। अगरो कई चीज उन्हें पसंद है तो भी उनको बार-बार न खिलाएं। बच्चों को हरी सब्जी रोटी में भरकर रोल की तरह खिलाएं। इसके अलावा अगर बच्चे को नूडल्स व पास्ता पसंद है तो उसमें ढेर सारी सब्जी मिलाकर खिलाएं। 

4 ways to get your kids to eat vegetable

रंग-बिरंगी सब्जियां खिलाएं
बच्चे रंगों के प्रति बहुत जल्द आकर्षित होते हैं इसलिए आप कोशिश करें की बच्चों के खाने में रंग-बिरंगी सब्जियों का ज्यादा इस्तेमाल करें। इन सब्जियों को भी आप अलग-अलग दिन अलग-अलग शेप में काटकर बनाएं। इससे बच्चे का उस सब्जी के लिए आकर्षण बना रहेगा और वो उसे चाव से खाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
4 ways to get your kids to eat vegetable

क्रिएटिव तरीके खोजें
बच्चों को खिलाने के लिए क्रिएटिविटी बहुत महत्वपूर्ण है। बच्चों के खाने में बनावट यानी कि टेक्सचर बहुत जरूरी है। टेक्सचर को बदलना बहुत जरूरी होता है। आपने देखा होगा कि आजकल के बच्चे स्मूथ चीजें. बहुत ही आसानी से निगलने वाली चीजों, फ्रूट जूस को ज्यादा पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
4 ways to get your kids to eat vegetable

बच्चों को मनपसंद चीजों का लालच दें
बच्चे अक्सर मनपसंद चीजों को खाने की जिद्द करते हैं। अगर आप बचपन से बच्चों को उनकी मनपसंद चीजें दिलाने से पहले कोई भी शर्त रखेंगे तो आप उनसे कोई भी जरूरी काम आसानी से करवा पाएंगे। अगर बच्चा आपसे पिज्जा खाने की जिद करे तो पहले उससे कहें की अगर वो पूरे हफ्ते हेल्दी चीजें खाएगा तो वीकेंड्स पर उसे पिज्जा खाने को मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed