फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kitchen Hacks: बहुत फायदेमंद हैं प्याज और लहसुन के छिलके, फेंकने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल

Tue, 19 Jul 2022 03:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Jul 2022 03:13 PM IST
विज्ञापन
Kitchen Hacks Onion Garlic Peel Uses And Benefits In Hindi
प्याज-लहसुन के छिलके के फायदे - फोटो : Pixabay

Kitchen Hacks: अधिकतर फलो और सब्जियों में छिलके होते हैं। लोग इनके सेवन से पहले छिलकों को निकाल देते हैं। माना जाता है कि सब्जी या फलों के छिलके कचरा होते हैं, जिसका कोई उपयोग नहीं होता। ऐसे में सब्जी या फल के छिलके निकालकर इन्हें फेंक दिया जाता है। रोजाना ही रसोई में ऐसी कई सब्जियों और फलों का इस्तेमाल होता है, जिसमें छिलके होते हैं। सुबह से शाम तक किसी भी तरह की रेसिपी में प्याज का इस्तेमाल अधिकतर होता है। ऐसे में भारतीय घरों की रसोइयों से प्याज लहसुन के छिलके निकलते रहते हैं। रेसिपी बनाते समय आप प्याज को छीलकर उसके छिलके को अलग कर लेते हैं। प्याज का इस्तेमाल सलाद से लेकर सब्जी की मसाला ग्रेवी और अन्य कामों के लिए करते हैं। माना जाता है कि प्याज गर्मी में लू से बचाता है। कई बीमारियों से बचाव के लिए प्याज लहसुन फायदेमंद है। ऐसे में इनके छिलके भी काम के होते हैं। प्याज या लहसुन के छिलके कचरा समझ कर फेंके नहीं, बल्कि अन्य कामों में इस्तेमाल करें।

Kitchen Hacks Onion Garlic Peel Uses And Benefits In Hindi
बालों के लिए फायदेमंद - फोटो : Istock

बालों की सेहत के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद में प्याज को बालों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आप प्याज के छिलके का इस्तेमाल भी काले घने और मजबूत बाल पाने के लिए कर सकते हैं। प्याज के छिलकों को पानी में उबाल लें। इस पानी से सिर धोने से बालों में चमक आती है। बालों में प्राकृतिक डाई के लिए भी आप प्याज के छिलके के आधे घंटे तक पानी में उबालकर सिर की मालिश करें। बाद में बाल धो लें।

Kitchen Hacks Onion Garlic Peel Uses And Benefits In Hindi
खुजली में फायदेमंद - फोटो : iStock

त्वचा की खुजली दूर करें

गर्मी और मानसून के मौसम में त्वचा में नमी हो जाती है। इस कारण स्किन संबंधी कई बीमारी आ जाती है। त्वचा पर खुजली होने लगती है। अगर आप की त्वचा में खुजली की समस्या होने लगे तो प्याज और लहसुन के छिलकों से काफी हद तक इस परेशानी से राहत पाई जाती है। प्याज और लहसुन के छिलकों को पानी में भिगो दें। फिर इसे त्वचा पर लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Hacks Onion Garlic Peel Uses And Benefits In Hindi
खाद में करें इस्तेमाल - फोटो : iStock

खाद में करें इस्तेमाल

घर पर गमले या गार्डन हो तो प्याज और लहसुन के छिलकों को कूड़ेदान में न फेंके बल्कि खाद के तौर पर उपयोग में लाएं। प्याज-लहसुन के छिलके से बनी खाद पौधों के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

विज्ञापन
Kitchen Hacks Onion Garlic Peel Uses And Benefits In Hindi
मांसपेशियों की ऐंठन कम करता है - फोटो : iStock

दर्द और ऐंठन कम करता है

शरीर की मांसपेशियों में ऐंठन के कारण दर्द बढ़ जाता है। ऐसे में प्याज के छिलकों को पानी में 10-15 मिनट पानी में डुबोकर रखें। रात में सोने से पहले प्याज वाले पानी को छानकर पी लें। इससे मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या से राहत मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed