{"_id":"5f9008bc8ebc3eb8670beaca","slug":"dussehra-2020-ravan-family-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2020: जानिए रावण के पारिवारिक जीवन के बारे में सबकुछ","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Dussehra 2020: जानिए रावण के पारिवारिक जीवन के बारे में सबकुछ
Wed, 21 Oct 2020 03:42 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 21 Oct 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Dussehra 2020
- फोटो : ani
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी यानी की दशहरा 25 अक्तूबर को मनाया जाने वाला है। मां भगवती की आराधना यानी की नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने के बाद दशमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंकाधिपति दशानन का वध कर माता सीता को छुड़ाया था। दशहरे के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाते हुए रावण का पुतला जलाया जाता है। रावण के साथ उसके भाई कुंभकरण और बेटे मेघनाद के भी पुतलों का दहन किया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और रावण के बीच युद्ध में रावण के भाई विभिषण को छोड़ सभी परिवार वालों की मृत्यु हुई थी। लेकिन बहुत कम ही लोग रावण के पूरे परिवार के बारे में जानते हैं। दशहरे के खास अवसर पर हम आज आपको रावण के पूरे पारिवारिक वृक्ष के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं...
Trending Videos
Dussehra 2020
- फोटो : अमर उजाला
रावण के माता-पिता
- रावण ऋषि विश्वश्रवा और कैकसी का संतान था। कैकसी ऋषि विश्वश्रवा की दूसरी पत्नी थीं। ऋषि विश्वश्रवा की पहली पत्नी इलाविडा थी, जिनसे रावण से पहले कुबेर का जन्म हुआ था।
Dussehra 2020
- फोटो : social media
रावण के दादा-दादी
- ब्रह्मा के पुत्र महर्षि पुलस्त्य रावण के दादा थें। रावण की दादी का नाम हविर्भुवा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2020
- फोटो : social media
रावण के नाना-नानी
- रावण के नाना का नाम सुमाली था और नानी का नाम ताड़का था।
विज्ञापन
Dussehra 2020
- फोटो : social media
रावण के भाई-बहन
- रावण के कुल 8 भाई-बहन थे। विभीषण, कुंभकरण, अहिरावण, खर, दूषण रावण के सगे भाई थे। सूर्पनखा और कुम्भिनी रावण की सगी बहनें थीं। इसके अलावा रावण का सौतेला भाई(जो कि रावण से बड़े थे) कुबेर थे।