वैसे तो घर पर लोगों के पास कई काम होते हैं, लेकिन बावजूद इसके कई बार लोग बोर होने लगते हैं। ऐसे में लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि वो ऐसा क्या करें, जिससे उनकी बोरियत दूर हो जाए। लोग अपनों से बातचीत करते हैं, कई तरह के खेल खेलते हैं, घर के काम करते हैं आदि बहुत कुछ करते हैं ताकि वो बोर होने से बच सके। ऐसे में अगर आप भी घर पर बैठे-बैठे बोर हो जाते हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जिनकी मदद से आप बोर होने से बच सकते हैं।
{"_id":"606c2b3103ae7e467f6e726d","slug":"being-bored-at-home-then-these-tips-can-help-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आप भी घर पर हो रहे हैं बोर, तो ये खास तरीके कर सकते हैं आपकी मदद","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
अगर आप भी घर पर हो रहे हैं बोर, तो ये खास तरीके कर सकते हैं आपकी मदद
Tue, 06 Apr 2021 03:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 06 Apr 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
व्यायाम कर सकते हैं
- अगर आप घर पर बोर हो रहे हैं तो आप व्यायाम कर सकते हैं। व्यायाम करने से ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ती है और साथ ही रक्त प्रवाह भी बढ़ता है। यही नहीं, व्यायाम करने से आप शारीरिक के साथ ही मानसिक रूप से भी फिट रह सकते हैं। इसलिए बोरियत से बचने का ये अच्छा तरीका हो सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
कुकिंग कर सकते हैं
- जहां कुछ लोगों को नए-नए स्वादिष्ट भोजन का स्वाद चखना काफी अच्छा लगता है, तो कई लोगों को खाने की नई-नई डिश बनाना भी काफी अच्छा लगता है। ऐसे में अगर आप भी कुकिंग करना पसंद करते हैं, तो आप घर पर नई-नई चीजें बनाना ट्राई कर सकते हैं। इससे भी आप बोर होने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels
पेंटिंग कर सकते हैं
- हमारे अंदर कुछ न कुछ हुनर छुपा होता है, जो समय के साथ कहीं छुप जाता है। लेकिन आप चाहे तो अपने इस हुनर को फिर से जगा सकते हैं। उदहारण के लिए अगर आपको पेंटिंग करना अच्छा लगता है, तो आप घर पर पेंटिंग कर सकते हैं। ऐसा करने से भी आप बोर होने से बच सकते हैं। आप अपने घर के लिए अच्छी पेंटिंग बना सकते हैं, जो आपके घर की शोभा बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels
गाना या डांस कर सकते हैं
- अगर आप घर पर बोर हो रहे हैं तो आप घर पर गाने का रियाज कर सकते हैं। आप नए-नए गाने गाने का रियाज कर सकते हैं। साथ ही आप घर पर डांस कर सकते हैं और अगर आपको डांस नहीं आता है, लेकिन आप सीखना चाहते हैं, तो आप वीडियो देखकर भी सीख सकते हैं। इससे भी आपकी बोरियत दूर हो सकती है।