{"_id":"5fa246e01c44045aca106336","slug":"diwali2020-this-5-gift-ideas-for-mother-will-definitely-make-your-mother-happy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2020: इस दिवाली मम्मी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए गिफ्ट करें ये चीजें","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Diwali 2020: इस दिवाली मम्मी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए गिफ्ट करें ये चीजें
Sat, 14 Nov 2020 02:05 AM IST
तेजस्वी मेहता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Sat, 14 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर सभी लोग एक-दूसरे को तोहफा देते हैं। अधिकतर यह उपहार बड़े द्वारा छोटों को आशीर्वाद के रुप में दिये जाते हैं। दोस्त और भाई-बहन भी तोहफों का आदान-प्रदान करते हैं। लेकिन क्यों न इस बार तोहफों की इस सूची में एक ऐसे नाम को शामिल किया जाए, जो वाकई इनकी हकदार हैं, क्यों न इस दिवाली मम्मी को उपहार देकर खुशियां मनाई जाए। दिवाली के दौरान हम सभी की मम्मियों को बहुत सारा काम होता है। पिछले कई सालों से घर की सफाई, सजावट, पूजा की तैयारियां सारे काम मां बहुत कुशलता से करती आई हैं इसलिये इस साल उपहार के माध्यम से मां की उन सारी कोशिशों को सराहें। उपहार देने की जब बात आती है, तो मन में सबसे पहले यह सवाल आता है कि क्या दें? अगली स्लाइड्स पर देखें अपनी मम्मा के लिए खूबसूरत गिफ्ट आईडियास-
प्रतीकात्मक तस्वीर
-किचन एप्लायंसेस
सभी की मम्मी को किचन से बहुत प्यार होता है। परिवार में अन्य सदस्यों की तुलना में उनका ज्यादा वक्त वहां गुजरता है। तो क्यों न मां को किचन से जुड़ा कोई ऐसा तोहफा दें, जो उनके लिए सुविधा भी हो जाए। मां के लिए क्रॉकरी, जूस मेकर, सलाद कटर, माइक्रोवेव आदि खरीदे जा सकते हैं। बाजार में यह सामान अलग-अलग रेंज में उपलब्ध होते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
-मेकअप का सामान
सजना-संवरना हर स्त्री को भाता है। मम्मियां जब सजती हैं, तो पूरा घर रोशन हो जाता है। यदि मम्मी को मेकअप का ज्यादा शौक है, तो उन्हें पूरा मेकअप किट दिया जा सकता है और ज्यादा मेकअप नहीं करतीं तो तो कोई आकर्षक सा लिप शेड, बॉडी लोशन, काजल, फेस क्रीम आदि भी खरीदे जा सकते हैं। यह सब उन्हें बहुत पसंद आयेगा।

- फोटो : Social media
खूबसूरत सा आभूषण
मां के लिए आभूषण खरीदना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं होता है। मां को वो सब बहुत पसंद आयेगा, जो उनके बच्चे उनके लिए खरीदेंगे। आर्टिफिशियल जूलरी में तरह-तरह की वैरायटी उपलब्ध होती हैं। उनमें से ही कोई सुंदर सा नेकपिस, कंगन, इयररिंग्स, पायल या फिंगर रिंग आदि खरीदा जा सकता है। यह आपके बजट में भी आ जाएंगे।

- फोटो : instagram
-अच्छी सी साड़ी
साड़ी पहनना तो सभी मम्मियों को पसंद होता है। साड़ी में मम्मियां दिखती भी एकदम शक्तिस्वरुपा हैं इसलिए उपहार के रुप में इस दिवाली उनके लिए प्यारी सी रॉयल लुक वाली साड़ी खरीद लें। सिल्क में भी साड़ी देख सकते हैं। मम्मी के पसंदीदा रंग को प्राथमिकता दी जा सकती है।