{"_id":"5fa55b5e6e0fd53037018eb1","slug":"diwali2020-creative-ideas-to-reuse-shoe-and-cloth-box","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2020:कपड़े और जूते के बॉक्स को फेंकने की बजाय इस तरह से करें उनका उपयोग, सामान रहेगा व्यवस्थित","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Diwali 2020:कपड़े और जूते के बॉक्स को फेंकने की बजाय इस तरह से करें उनका उपयोग, सामान रहेगा व्यवस्थित
Sat, 14 Nov 2020 02:05 AM IST
तेजस्वी मेहता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Sat, 14 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की शॉपिंग के साथ ही घर में कपड़े और जूते के बॉक्स भी इकट्ठा होने लगते हैं। हमें लगता है कि यह बॉक्स कुछ काम के नहीं हैं और हम इन्हें फेंक देते हैं लेकिन थोड़ी रचनात्मकता का प्रयोग यदि हम कर लें तो इसी वेस्ट से हम कुछ नई और उपयोगी वस्तु भी तैयार कर सकते हैं। इन बॉक्स के सही उपयोग से हमारी छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से हो सकती है। अगली स्लाइड्स में बताए गए आइडियास के साथ आप भी कर सकते हैं जूते और कपड़े के बॉक्स के साथ नए प्रयोग।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
जूलरी ऑर्गनाइजर
जूते या कपड़े के बॉक्स के ढक्कन को लें क्योंकि उसी से जूलरी ऑर्गनाइजर तैयार होगा। बॉक्स के ढक्कन को किसी अच्छे फेब्रिक की सहायता से कवर करें, जूट का भी उपयोग कर सकते हैं या खूबसूरत से प्रिंट वाला कोई सूती कपड़ा भी अच्छा लगेगा। ढक्कन के ऊपर थोड़ी- थोड़ी दूरी पर ड्राइंग पिन लगायें। ढक्कन को कील की सहायता से दिवार पर लगा दें। ड्राइंग पिन पर आराम से अपने नेकलेस, ब्रेसलेट आदि टांगें।

- फोटो : social media
पेन पिटारा
हमारे घरों में अक्सर पेन इधर-उधर रखे रहते हैं। उनके लिए कोई एक स्थान नहीं होता और यदि इकट्ठा करके उन्हें कहीं रख भी दिया जाए तो जरूरत के समय वो पेन कभी नहीं मिलता, जिसकी हमें आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में जूते या कपड़े के बॉक्स की सहायता से पेन पिटारा बनाया जा सकता है। बॉक्स लें, उसे किसी अच्छे गिफ्ट रेपर से डेकोरेट करें और उसके भीतर खाली टॉयलेट पेपर रोल्स को खड़ा करके रख दें और फिर अपनी सुविधानुसार पेन रखें।

- फोटो : pixa
वॉल आर्ट
दिवाली के दिनों में इन बॉक्स की सहायता से घर की दिवारों को भी सजाया जा सकता है। बॉक्स के ढक्कन पर दिवार के रंग से कॉन्ट्रास्ट रंग का गिफ्ट रेपर लगा दें। चार- पांच बॉक्स के ढक्कन लें और एक ही तरह का गिफ्ट रेपर लगाएं। एक- एक बॉक्स पर एक-एक फैमिली फोटो लगाएं और अलग-अलग पैटर्न में दिवार पर सजा दें। इससे दिवार आकर्षक तो लगेगी ही, साथ ही नयापन भी लगेगा।

स्टोरेज बॉक्स
इन बॉक्स का उपयोग स्टोरेज बॉक्स के रुप में भी किया जा सकता है। एक ही साईज के तीन से चार बॉक्स ले लें, उन्हें अलग- अलग एनिमल प्रिंट वाले गिफ्ट रेपर की सहायता से कवर कर लें। तीनों- चारों बॉक्स पर अलग-अलग स्लिप लगाएं जिन पर नेलपेंट, मेकअप, ड्राइंग कलर, इयररिंग्स आदि लिख लें ताकि इन सामानों को आप इन्हीं बॉक्स में संभालकर रख सको और किसी प्रकार का कोई संशय भी न हो।