फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Decorate Temple At Home: दिवाली पर सजाना है घर का मंदिर, अपनाएं ये पांच आसान तरीके

Thu, 09 Nov 2023 02:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 09 Nov 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
Diwali Decoration Ideas How To Decorate Temple At Home Mandir Decoration Ideas
Temple Decoration - फोटो : Social Media

Decorate Temple At Home: दीपोत्सव की शुरुआत हो रही है। 5 दिवसीय दीपोत्सव 10 नवंबर से शुरु हो रहा है। पहले दिन धनतेरस पूजा, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी और 12 नवंबर 2023 को दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। इसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज की पूजा की जाती है। दिवाली पूजा से पहले घर की सफाई और सजावट होती है, ताकि भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले और घर में सुख-समृद्धि और वैभव बना रहे। दिवाली में घर पर लक्ष्मी पूजा करने जा रहे हैं तो घर के मंदिर की साफ सफाई और सजावट पहले से कर लें। 



दीपोत्सव के मौके पर घर के मंदिर की खास तरीके से सजावट कर सकते हैं। फूलों, रंगोली, दीयों और इलेक्ट्रिक लाइट्स से पूजा घर को प्रकाशमय कर दें। यहां आपको दिवाली के मौके पर घर के मंदिर को सजाने के कुछ आसान तरीके बताएं जा रहे हैं। 

Diwali Decoration Ideas How To Decorate Temple At Home Mandir Decoration Ideas
Temple Decoration - फोटो : Istock

लाइटिंग करें यूज

बाजार में कई प्रकार की लड़ी वाली लाइट्स मिल जाएगी। इन रंग बिरंगी इलेक्ट्रिक लाइट्स को मंदिर के आसपास सजा सकते हैं। यह लड़ियां जगमगाते हुए मंदिर में प्रकाश भी देंगी और सुंदर सजावट का काम भी करेंगी।

Diwali Decoration Ideas How To Decorate Temple At Home Mandir Decoration Ideas
Temple Decoration - फोटो : facebook

आर्टिफिशियल कैंडल

मंदिर को खास लुक देने के लिए आसपास आर्टिफिशियल कैंडल का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह की मोमबत्ती मंदिर को बहुत आकर्षक लुक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Decoration Ideas How To Decorate Temple At Home Mandir Decoration Ideas
Temple Decoration - फोटो : istock

दीए जलाएं
 
दीए सजावट का पारंपरिक तरीका है, जिसे मंदिर के आसपास सजा सकते हैं। दिवाली में दीए जलाने का विशेष महत्व है। दीए की रोशनी से मंदिर जगमगाने लगेगा और बहुत खूबसूरत नजर आएगा।

विज्ञापन
Diwali Decoration Ideas How To Decorate Temple At Home Mandir Decoration Ideas
Diwali decoration - फोटो : istock

रंगोली बनाएं

दिवाली पर रंगोली का विशेष महत्व होता है। रंगोली भी घर की सजावट का पारंपरिक तरीका है। दिवाली के मौके पर घर के मंदिर की सजावट के लिए रंगोली की सुंदर सी आकृति मंदिर के पास बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed