Best Air Purifying Plants: दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य संकट बढ़ गया है। हानिकारक जहरीली गैस संपूर्ण स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रही है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स पिछले एक हफ्ते में 400-500 के बीच बना हुआ है। लोगों को बाहर निकलने से बचने और वायु प्रदूषण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
अगर आप को लगता है कि घर पर रहकर वायु प्रदूषण से बचा जा सकता है तो पहले आपको घर के अंदर का वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने की जरूरत है। अधिकतर लोगों को ज्ञात न होगा कि बाहरी अशुद्धता से अधिक घर के अंदर वायु दूषित होती है। हालांकि घर की आबोहवा में आसानी से सुधार किया जा सकता है।
घर में सांस लेने योग्य हवा के लिए दूषित वायु को प्यूरिफाई करना चाहिए। इसके लिए कुछ बेहतर तरीके हैं, जिसमें से एक प्राकृतिक तरीका कुछ पौधे हैं। इन पौधों को घर पर लगा कर प्रदूषित वायु को शुद्ध किया जा सकता है। घर पर लगाए जाने वाले ये इंडोर पौधे आसानी से उगाए जा सकते हैं, साथ ही ऑक्सीजन के बेहतर स्रोत होते हैं। आइए जानते हैं वायु गुणवत्ता में सुधार करने वाले इनडोर पौधों के बारे में।
2 of 6
snake plant
- फोटो : iStock
स्नेक प्लांट
घर और दफ्तर में आमतौर पर सबसे अधिक स्नेक प्लांट का उपयोग किया जाता है। स्नेक प्लांट सेल्फ वाॅटरिंग पाॅट के साथ उपलब्ध होते हैं। इस पौधा वायु शोधक पौधों में से एक है, जो हवा से विषाक्त पदार्थों को अवशोषित करता है। इसके अलावा स्नेक प्लांट तनाव और चिंता से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है।
3 of 6
Lily Plant
- फोटो : Pexel
लिली प्लांट
लिली का पौधा सुंदर होने के साथ ही ताजी हवा देने वाला बेहतरीन इनडोर प्लांट भी है। लिली प्रदूषकों को अवशोषित करके हवा से विषाक्त पदार्थों को कम करता है। यह पौधा घर पर आसानी से लगाया जा सकता है। लिली प्लांट हवा को शुद्ध करने के अलावा घर के इंटीरियर में भी चार चांद लगाता है।
4 of 6
एलोवेरा
- फोटो : social media
एलोवेरा
अधिकतर भारतीय घरों में एलोवेरा का पौधा मिल जाता है। एलोवेरा औषधीय गुणों से युक्त पौधा है। इसे आसानी से उगाया जा सकता है। एयर प्यूरीफायर प्लांट के तौर पर भी यह बेस्ट पौधों में से एक है। हवा से फॉर्मल्डेहाइड और बेंजीन को साफ करने के लिए यह पौधा जाना जाता है। हवा से धूल और एलर्जी को भी दूर कर सकता है, ताकि वायु की गुणवत्ता में सुधार हो सके।
5 of 6
Spider Plant
- फोटो : pexel
स्पाइडर प्लांट
वायु की गुणवत्ता में सुधार करने वाले इनडोर प्लांट में से एक स्पाइडर प्लांट है। यह पौधा आसानी से घर में पनपता है। ऑक्सीजन के लिए यह पौधा बहुत शानदार स्त्रोत है। खुश वाइब फैलाने और चिंता व तनाव प्रबंधन में स्पाइडर प्लांट का इस्तेमाल कर सकते हैं।