फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: आज से दीपोत्सव शुरु, इस तरह बनाएं धनतेरस से भाई दूज तक की तैयारियों की पूरी लिस्ट

Fri, 10 Nov 2023 07:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 10 Nov 2023 07:41 AM IST
सार

अगर अब तक दिवाली की तैयारी शुरू नहीं की है, जो धनतेरस से भाई दूज के त्योहार को बिना किसी बाधा उत्साह से मनाने के लिए तैयारियों की पूरी लिस्ट यहां दी जा रही है। दीपावली की तैयारियों की लिस्ट के मुताबिक, काम पूरे कर लीजिए।

विज्ञापन
Diwali 2023 Preparation List Dhanteras To Bhai Dooj Celebration Ideas In Hindi
दिवाली 2023 की तैयारी - फोटो : istock

Diwali 2023 Preparation List: प्रकाश पर्व दिवाली का पर्व आने वाला है। इस वर्ष 12 नवंबर को दीपावली मनाई जा रही है। दिवाली की रौनक अभी से बाजारों में दिखने लगी है। त्योहार की तैयारियों को लेकर लोगों में उत्साह है। दीपोत्सव दिवाली पांच दिन का पर्व है। दिवाली उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर को है। इसके बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मनाते हैं। हर पर्व का अपना खास महत्व और मनाने का अलग अलग तरीका होता है। धार्मिक आधार पर धनतेरस से भाई दूज तक त्योहार को मनाने की प्रक्रिया में अंतर है।



ऐसे में पांच दिन के दीपोत्सव के लिए अलग-अलग तरह की तैयारियां पहले से कर लेनी चाहिए। अगर अब तक दिवाली की तैयारी शुरू नहीं की है, जो धनतेरस से भाई दूज के त्योहार को बिना किसी बाधा उत्साह से मनाने के लिए तैयारियों की पूरी लिस्ट यहां दी जा रही है। दीपावली की तैयारियों की लिस्ट के मुताबिक, काम पूरे कर लीजिए।

Diwali 2023 Preparation List Dhanteras To Bhai Dooj Celebration Ideas In Hindi
दिवाली 2023 के लिए व्यंजन - फोटो : Istock

दिवाली से पहले करें ये तैयारी

त्योहार का खाना तय करें

सबसे पहले दीपोत्सव के पांच पर्वों, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक नाश्ते से लेकर लंच और डिनर में क्या खाना है, इसकी सूची पहले से तैयार कर लें। पांचों दिन सुबह नाश्ते में क्या बनना है, दोपहर के खाने में क्या व्यंजन पकाए जाएंगे और डिनर में क्या पकवान बनाना है ये तय कर लें।

Diwali 2023 Preparation List Dhanteras To Bhai Dooj Celebration Ideas In Hindi
रसोई के सामान की खरीदारी - फोटो : iStock

रसोई के सामान की खरीदारी

अपने पांच दिन के लंच व डिनर प्लान के मुताबिक, रसोई में जिन सामग्रियों की जरूरत है, उस की एक सूची बना लें। जरूरी सामान को पहले से ही मंगवा लें। त्योहार के समय बहुत सारे काम होते हैं। घर गृहस्थी की खरीदारी में समय व्यय करने से बेहतर है कि पहले ही सभी मसाले, तेल, आटा और चावल आदि की व्यवस्था कर लें। हालांकि सब्जियां और फल त्योहार के एक दो दिन पहले ही खरीदें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023 Preparation List Dhanteras To Bhai Dooj Celebration Ideas In Hindi
कपड़ों की खरीदारी - फोटो : istock

कपड़ों की खरीदारी

त्योहारों के मौके पर कई परिवारों में लोग नए कपड़े पहनते हैं। ऐसे में पहले से ही परिवार के सभी सदस्यों के लिए कपड़ों की शॉपिंग कर लें। अपने बजट के मुताबिक पहले ही खरीदारी करें ताकि त्योहार के समय आपका वक्त भी बचे और सामान जरूरत से अधिक महंगा न मिले।

विज्ञापन
Diwali 2023 Preparation List Dhanteras To Bhai Dooj Celebration Ideas In Hindi
Diwali Cleaning - फोटो : Istock

साफ सफाई

होली और दिवाली के मौके पर घर के कोने कोने की सफाई की जाती है। त्योहार से पहले ही कमरों, अलमारी, रसोई आदि की सफाई कर लें। अगर इंटीरियर में बदलाव करना है तो पहले से क्या बदलाव करना है और क्या क्या सामान की जरूरत है, सब एकत्र कर लें। कबाड़ या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान ठीक करा लें या घर से बाहर कर दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed