Dhanteras 2023: इस वर्ष दीपोत्सव की शुरुआत 10 नवंबर से हो रही है। पहले दिन धनतेरस है और फिर नरक चतुर्दशी व 12 नवंबर को दिवाली का पर्व है। दीपोत्सव पांच दिन का पर्व होता है, जिसमें हर दिन का धार्मिक महत्व है। धनतेरस के पावन मौके पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन नई चीजों की खरीदारी करना शुभ होता है।
Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन भूल से भी न खरीदें ये चार चीजें, मानी जाती हैं अशुभ
लोहे की वस्तुएं
मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है। यह दिन धन कुबेर का है, इसलिए धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर लोहे की चीजों को खरीदने पर धन कुबेर की कृपा आपके ऊपर नहीं पड़ती है। भूलकर भी इस मौके पर लोहे से बनी चीजें न खरीदें।
स्टील से बनी चीजें न खरीदें
धनतेरस पर लोग स्टील से बना सामान घर लेकर नहीं आना चाहिए। स्टील शुद्ध धातु नहीं होती है। माता जाता है कि स्टील पर राहु का प्रभाव ज्यादा रहता है। धनतेरस पर प्राकृतिक धातुओं की खरीदारी करनी चाहिए। इसलिए स्टील खरीदने से बचें।
एल्युमिनियम
अक्सर लोग धनतेरस के मौके पर एल्युमिनियम का सामान खरीदते हैं। धातु से बने सामान को खरीदने से बचें। ज्योतिष शास्त्र में धातु को दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। इसलिए धनतेरस में एल्युमिनियम का सामान घर न लाएं।
नुकीली और धारदार चीजें
दिवाली के पावन पर्व पर नुकीली चीजों की खरीदारी न करें। धारदार और नुकीली चीजे त्योहार के मौके पर घर नहीं लानी चाहिए। इसलिए जब धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार जाएं तो चाकू, पिन, सुई जैसी नुकीली और धारदार चीजों को खरीदने से बचें। यह अशुभ का चिन्ह होते हैं।