फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2019: दिवाली पर इन तरीकों से करें सफाई, चमक उठेगा घर

Sat, 12 Oct 2019 10:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 12 Oct 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2019: Know the Trick for Diwali Cleaning in Easy Way
- फोटो : pixa

दिवाली पर घर की सफाई तो सभी करते हैं लेकिन कई बार इस सफाई में बहुत से कोने छूट जाते हैं या फिर कहीं पर कोई दाग-धब्बा रह जाता है। बहुत बार घर की साफ-सफाई के चक्कर में हम अपनी तबीयत भी खराब कर लेते हैं। तो अगर इस दिवाली घर की साफ-सफाई में किसी तरह की दिक्कत नहीं चाहती और साथ ही चाहती हैं कि घर भी जगमगाए तो ये आसान से टिप्स आपके बहुत काम आएंगे। आगे की स्लाइड में जानें हम किस टिप्स की बात कर रहे हैं।


 
Diwali 2019: Know the Trick for Diwali Cleaning in Easy Way
- फोटो : pixa
पहले खुद को करें तैयार
घर की साफ-सफाई में लगने जा रही हैं तो पहले खुद को धूल-मिट्टी की गंदगी से बचा लें, नहीं तो चेहरे और बालों पर गंदगी जमा होकर त्वचा को नुकसान पहुंचाएगी।
इसके लिए बालों और चेहरे पर क्रीम और तेल लगा लें। साथ ही बालों को किसी कपड़े से ढंक कर बांध लें। हाथों में रबड़ के दस्ताने पहन लें जिससे नाखून नहीं खराब होंगे।

इसके साथ ही पूरे घर की सफाई एक ही दिन में करने की कोशिश न करें बल्कि दो-तीन दिन में अलग-अलग करें। इससे आपको बहुत ज्यादा थकान नहीं होगी।


 
Diwali 2019: Know the Trick for Diwali Cleaning in Easy Way
- फोटो : pixa
कैसे शुरु करें घर की सफाई
कई बार हमें समझ ही नहीं आता कि सफाई की शुरुआत कहां से करें। तो सबसे पहले तो घर के फालतू और बेकार के सामान को बाहर निकालें और साथ ही बेकार के कपड़ों को भी हटा दें तो अच्छा होगा।

पुराने कपड़े अगर फेंकने लायक नहीं है तो उन्हें कहीं एक साथ किसी बैग में पैक करके रख दें। जिन जूतों या सैंडिल को कम पहनते हैं उन्हें किसी डिब्बे में कर के रखें ताकि उनमें धूल न जमा हो। आलमारी के कपड़ों को धूप दिखा दें जिससे उनसे सीलन की बदबू निकल जाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2019: Know the Trick for Diwali Cleaning in Easy Way
- फोटो : pixa
ऐसे करें घर की सफाई

सफाई के लिए दो तीन कपड़ों का इस्तेमाल करें ताकि ढंग से सफाई हो सके। साथ ही सफाई के लिए ब्रश, डिटर्जेंट वगैरह भी साथ रखें। सफाई से पहले पर्दे, कुशन कवर, कार्पेट हटा दें नहीं तो वे ज्यादा गंदे हो जाएंगे। सबसे पहले जालों को हटाकर पंखे की सफाई करें और खिड़की-दरवाजों की सफाई करें। घर के फर्नीचर और स्विच बोर्ड वगैरह की सफाई करना न भूलें। 


 
विज्ञापन
Diwali 2019: Know the Trick for Diwali Cleaning in Easy Way
- फोटो : pixa
रसोई की करें सफाई
घर की सफाई में सबसे मुश्किल जगह है रसोई। यहां की सफाई में विशेष मेहनत की जरूरत होती है क्योंकि यहां पर तेल के धब्बे होते हैं जिन्हें छुड़ाने में मेहनत लगती है। डिब्बों की सफाई के लिए ब्लीज और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। गर्म पानी में थोड़ा-सा नमक और साबुन का छोटा टुकड़ा डालें, उस घोल से कांच के बर्तनों को साफ करें। तांबे, चांदी और कांसे की चीजों पर टमैटो कैचअप लगाएं और फिर कुछ देर बाद साफ कपड़े से रगड़ दें। आखिर में गीले कपड़े से पोंछ दें। चीजें चमक उठेंगी।

पीतल के बर्तनों या दूसरी चीजों को साफ करने के लिए इमली, नमक, नीबू और सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे, पीतल के शो-पीस और पुराने बर्तनों को साफ करने के लिए मार्केट में खास लिक्विड भी मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed