दिवाली में हर कोई अपने घर को साफ-सुथरा देखना चाहता है। ये ही वजह है कि दीपों के इस त्योहार के दिन हर कोई घर की साफ-सफाई के साथ ही खूबसूरती से साज-सज्जा भी करता है। अगर आप भी दिवाली के लिए अपने घर को सजाना चाहते हैं तो आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
2 of 4
Diwali
- फोटो : file photo
आप सबसे पहले अपने किचन को साफ-सुथरा बनाएं। दरअसल, रोज खाना बनाने की वजह से किचन थोड़ा गंदा दिखने लगता है। किचन में कॉकरोच की समस्या होने लगती है। अगर आपके घर के किचन में भी कॉकरोच हैं तो आप थोड़ा-सा बेकिंग पाउडर, आटा और दूध का मिक्सर बनाकर आटा गूंथ लें और उसे जहां ज्यादा कॉकरोच हैं वहां रख दें। इससे कॉकरोच भाग जाएंगे। किचन को दिवाली में सबसे पहले व्यवस्थिति करें क्योंकि वहीं परिवार के दिल का रास्ता खुलता है।
किचन के बाद आप अपने कमरों की सफाई पर आ जाएं। लेकिन इससे पहले किचन में कॉकरोच से लेकर चीटियों तक की समस्या को सही से दूर कर लें। आप कमरों की रंगाई-पुताई करा सकते हैं। अपने स्टडी रूम को सही से सजा सकते हैं। चाहें तो कुछ गुलदस्ते स्टडी टेबल के ऊपर रख सकते हैं।
4 of 4
florida diwali
- फोटो : social media
घर के कमरों के लिए नए पर्दे लाएं और पुराने पर्दों को उतार दें। घर में फालतू पड़े सामान को स्टोर रूम में रख दें। अपने शू रैग की साफ-सफाई कर लें। घर के लिए क्या नया खरीदना है और किस रूम से सफाई अभियान चलाना है इस बात का सही से खांका बना लें। अगर आपका घर बड़ा है तो आप परिवार के साथ मिलकर साफ-सफाई और साज-सज्जा की प्लानिंग करें।