फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2020: धनतेरस पर अपनी जीवनसंगिनी के लिए खरीदें इस तरह के आभूषण, दाम्पत्य जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

Fri, 13 Nov 2020 12:44 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 13 Nov 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras2020  purchase this type of jwellery for your life partner
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

धनतेरस पर अधिकतर लोग अपने घर की लक्ष्मी के लिए भी खरीददारी करते हैं। धनतेरस पर घर में सोना, चांदी लाना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन घर पर किसी धातु के आभूषण लाने से पूरे साल घर में वैभव, खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही यदि आप अपने हमसफर को सरप्राईज के रुप में धनतेरस पर कुछ लाकर देते हैं तो पत्नी के चहरे की खुशी देखते ही बनती है। यदि आप भी इस धनतेरस पर अपनी गृह लक्ष्मी के लिए कुछ खरीदने जा रहे हैं तो अगली स्लाइड्स में जरूर देखिए कुछ विशेष विकल्प।



 
 
 

Dhanteras2020  purchase this type of jwellery for your life partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मीनाकारी आभूषण
मीनाकारी, पर्सियन कला है, इसमें सोने एवं पीतल के आभूषणों पर तरह-तरह के रंगों से पेंटिंग की जाती है। आभूषणों में यह सदाबहार है। इसे पहने पर पूरा लुक पारंपरिक हो जाता है इसलिए यदि धनतेरस पर आप अपने हमराही को इस प्रकार के कोई गहने दिलाते हैं तो वे उसे आराम से दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के दौरान पहन सकते हैं। भारत में अधिकांश महिलाओं को मीनाकारी वाले आभूषण पहनना पसंद होता है।
 
Dhanteras2020  purchase this type of jwellery for your life partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
मॉड्यूलर जूलरी
इन दिनों मॉड्यूलर जूलरी काफी ट्रेंड में है। चूंकि इसे अपने हिसाब से परिवर्तित किया जा सकता है इसलिए भी महिलाएं इसके प्रति आकर्षित हैं। इसमें छोटे हार ,ब्रेसलेट, साड़ी पिन आदि का बहुत अच्छा कलेक्शन है। इसे पहनने पर स्मार्ट लुक आता है। हालांकि इसे पहनने पर ध्यान थोड़ा ज्यादा रखना होता है क्योंकि इसमें लचीलापन होता है। आप इस तरह की जूलरी में अपनी इच्छानुसार कोई रत्न भी लगवा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras2020  purchase this type of jwellery for your life partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
लाइट वेट जूलरी
आज से कुछ साल पहले तक महिलाओं में भारी आभूषणों को लेकर अलग ही क्रेज था लेकिन आजकल महिलाएं लाइट वेट जूलरी पहनना पसंद करती हैं। लाइट वेट जूलरी के प्रति बढ़ते रुझान का एक कारण यह भी है कि आजकल इस तरह की जूलरी बन रही है जिसमें लुक तो जूलरी का हैवी दिखाई देता है लेकिन वजन कम रहता है। इनकी बनवाई में चार्जेस भी कम लगते हैं और अंगुठियों के मामले में तो यह सर्वश्रेष्ठ विकल्प है इसलिए आप इस तरह की जूलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Dhanteras2020  purchase this type of jwellery for your life partner
सोने के सिक्के - फोटो : social media
सोने की गिन्नी
यदि आप पत्नी को सरप्राइज देना चाहते हैं और कुछ समझ नहीं आ रहा है कि उनके लिए किस तरह का आभूषण खरीदें तो सर्वश्रेष्ठ विकल्प यही है कि आप सोने की गिन्नी खरीद लें। आपकी जीवनसंगिनी इसे पाकर खुश हो जाएंगी क्योंकि वे इसके पीछे का भाव समझेंगी कि आप चाहते हैं कि आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग हो या जब उनका जी चाहे, तब वे इसका कोई छोटा आभूषण भी बनवा सकती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed