कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में लोग जरूरत से ज्यादा सामान खरीदकर फ्रीज में स्टोर कर रहे हैं। हालांकि इस लॉकडाउन में भी रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजें आसानी से मिल रही हैं, लेकिन इसके बावजूद भी लोग घर में समान स्टोर करने के चक्कर में पड़े हुए हैं। अक्सर हम कई सामानों को लंबे समय तक ताजा रहने के लिए फ्रीज में रख देते हैं। आइस क्रीम, ड्राई फ्रूट्स या मटर को फ्रीज में स्टोर करना ठीक है लेकिन ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं, जो फ्रीज में फ्रेश तो रहेंगे लेकिन बाहर निकालने के बाद खराब हो जाएंगे।
कोरोना वायरस: लॉकडाउन में घबराकर न करें इन 7 चीजों को फ्रीज में स्टोर करने की गलती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी उत्पाद
वैसे तो हम दूध को जरूर फ्रीज में रखते हैं ताकि वो लंबे समय तक फ्रेश रहे लेकिन दूध पाउडर के डिब्बों को भूलकर भी फ्रीज में स्टोर नहीं करना चाहिए। जब आप इन्हें फ्रीज से बाहर निकालते हैं आपको इसे पिघलाने की जरूरत होगी क्योंकि वह रूखा हो जाएगा। ठीक इसी प्रकार पनीर को भी नहीं रखना चाहिए। फ्रीज में पनीर के रखने से वो भुरभुरा हो जाएगा और व्यंजन भी लजीज नहीं बनेगा।
फ्राइड फूड्स
ऐसा कोई भी नहीं होगा, जिसे क्रंची पकोड़े या फ्राइड चीजें खाना पसंद न हो। लेकिन ऐसी चीजों को फ्रीज में रखने से उनमें कुरकुरापन बिल्कुल भी नहीं रह जाता है। ऐसे में बढ़िया ये होगा कि आप इन चीजों को फ्रीज में स्टोर न करें ताकि उनका स्वाद बरकरार रहे।
नूडल्स
कच्चा या पका हुआ नूडल्स और पास्ता को गलती से भी फ्रीजर में स्टोर नहीं करना चाहिए। इसे डीफ्रॉस्ट करने के बाद यह मटमैला हो सकता है। ऐसे में बेहतर ये होगा कि आप केवल उतना ही पैकेट नूडल्स खरीदें, जितना की आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
ककड़ी
फ्रोजेन किए गए खीरों का इस्तेमाल केवल आंखों या स्किन पर लगाने के लिए करें न कि खाने के लिए। ककड़ी को फ्रोजेन करने के बाद वो नरम हो जाती है और स्वाद भी ताजे ककड़ी जैसा नहीं रह जाता है।