फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Rivers Day 2020: क्यों मनाया जाता है विश्व नदी दिवस, क्या है इसका महत्व?

Sun, 27 Sep 2020 08:45 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 27 Sep 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
world rivers day 2020 theme Significance, history and importance
विश्व नदी दिवस - फोटो : Amar Ujala

नदियां हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। नदियां जीवन दायिनी हैं। प्राकृतिक रुप से बहुत सारे जीव-जन्तु और प्राणी जल के लिए नदियों पर ही निर्भर हैं, लेकिन पर्यावरण में फैलता हुआ प्रदूषण नदियों के लिए अभिषाप बन गया है। सबको जीवन देने वाली नदियों का अस्तित्व खुद खतरें में हैं। कुछ नदियां अत्यधिक प्रदूषित हो चुकी हैं तो कुछ लुप्त होने की कगार पर हैं। ऐसे में नदियों का सरंक्षण करना अति आवश्यक हो गया है। हर वर्ष सितंबर के आखिरी सप्ताह के रविवार को विश्व नदी दिवस मनाया जाता है। इस बार 2020 में विश्व नदी दिवस 27 सितंबर रविवार को मनाया जाएगा। जानते हैं कि क्यों मनाया जाता है विश्व नदी दिवस क्या है इसका महत्व...


 

world rivers day 2020 theme Significance, history and importance
विश्व नदी दिवस(File Photo) - फोटो : अमर उजाला

भारत समेत विश्व के कई देशों में विश्व नदी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की शरुआत 2005 में नदियों की रक्षा के संकल्प को लेकर की गई थी। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में विश्व नदी दिवस मनाया जाता है। हमारे देश सहित अमेरिका, पोलैंड, दक्षिण अफ्रिका, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, बांग्लादेश कनाडा और ब्रिटेन आदि देशों में विश्व नदी दिवस पर नदियों की रक्षा के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
 

world rivers day 2020 theme Significance, history and importance
तमसा नदी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विश्व नदी दिवस का महत्व
बढ़ते हुए प्रदूषण की वजह से नदियों का जल दूषित होता जा रहा है। प्रदूषण की वजह से जलवायु में भी परिवर्तन हुआ है जिसके कारण कई नदियां सिकुड़ती जा रही हैं। विश्व नदी दिवस पर कई देश लाखों लोग और कई अंतर्राष्ट्रीय संगठन नदियों के बचाव के लिए अपना योगदान करते हैं। इस दिन लोग संकल्प लेते हैं कि वे नदियों को प्रदूषित नहीं करेंगे और उन्हें प्रदूषित होने से बचांएंगे। यहा दिन लोगों में नदियों के महत्व उसकी स्वच्छता के प्रति जागरुकता भी लाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world rivers day 2020 theme Significance, history and importance
क्रॉप रिवर(File Photo) - फोटो : social media

विश्व नदी दिवस पर सभी देश एक जुट होकर नदियों के सरंक्षण के विषय पर बात करते हैं। इस दिन को एक पर्व की तरह भी मनाया जाता है। दुनिया भर के कम से कम 60 देशों में विश्व नदी दिवस पर आयोजन किएजाते हैं जिसमें लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसमें नदियों की सफाई करने से लेकर रिवर राफ्टिंग जैस कार्यक्रम होते हैं। जिसमें लोग नदियों की सफाई के साथ नदियों में घूमने का लुफ्त भी उठाते हैं। इस बार की विश्व नदी दिवस की थीम "Day of Action for Rivers" रखी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed