फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में करें दालचीनी का शहद के साथ सेवन, बिना नुकसान के ये 5 समस्याएं होंगी दूर

Wed, 25 Nov 2020 12:09 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 25 Nov 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
benefits of consuming honey and cinnamon together in winter season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

भारतीय कीचन में पाई जाने वाली दालचीनी एक अद्भूत मसाला है, जिसके कई सारे ओषधीय गुण है। वैसे तो दालचीनी की तासीर गर्म होती है इसलिए हर कभी इसका सेवन नहीं किया जा सकता। लेकिन सर्दियों के मौसम में यह नुकसान नहीं करती और शहद के साथ यदि इसे लिया जाए तब तो इसका परिणाम बहुत ही शानदार होता है। यह रोग-प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाती ही है, साथ ही टाइप-2 डायबिटिज के मरीजों को भी लाभ पहुंचाती है। शहद और दालचीनी हर घर में उपलब्ध होते हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानते हैं कि किन शारीरिक समस्याओं से निजात पाने के लिए कितनी मात्रा में किस तरह से करना चाहिए दाल चीनी और शहद का सेवन। 

 

benefits of consuming honey and cinnamon together in winter season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मोटापा होगा कम
गुनगुने पानी के साथ शहद और दालचीनी के मिश्रण का सेवन करें। इसे दिन में तीन बार लेने से वजन कम होता है। सबसे पहले इसे सुबह खाली पेट लें, दूसरी बाद नाश्ते के बाद और तीसरी बार रात को सोने से पहले पीएं। ऐसा करने से आपके शरीर से धीरे- धीरे चर्बी गायब हो जाएगी। इस दौरान बाहर की कोई चीज न खाएं।

benefits of consuming honey and cinnamon together in winter season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

त्वचा रोग का उपाय
जिन लोगों को शरीर के किसी एक स्थान पर बहुत ज्यादा खुजली चल रही हो, दाद-खाज की परेशानी हो गई हो, वे इसका सेवन जरूर करें। शहद और दालचीनी त्वचा को संक्रमित करने वाले कीटाणुओं को खत्म करने में मददगार साबित होती हैं। इसे पीने के अलावा आप इसके गाढ़े पेस्ट को दाद-खाज पर लगा भी सकते हैं। इससे भी आराम पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of consuming honey and cinnamon together in winter season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्थराइटिस का दर्द होगा गायब
कितना ही पुराना अर्थराइटिस का दर्द क्यों न हो, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और उतनी ही मात्रा में शहद मिलाकर लेने से दर्द में आराम मिलता है। इस मिश्रण को हल्के गर्म पानी के साथ लें। साथ ही इस पेस्ट को दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। बेहतर परिणामों के लिए इसका नियमित सेवन करें। 

विज्ञापन
benefits of consuming honey and cinnamon together in winter season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्लैडर इंफेक्शन से निजात 
शहद और दालचीनी दोनों मिलकर ब्लैडर में संक्रमण फैला रहे कीटाणुओं को मारने का काम करते हैं। इसके लिए रोज़ाना आप 2 चम्मच दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच शहद को मिलाकर गर्म पानी के साथ पीएं या फिर इसे पानी में मिलाकर रख दें और अल्प मात्रा में  पूरे दिन इसका सेवन करें लेकिन इस बीच खट्टे फलों का जूस, शराब और कॉफी अवॉइड करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed