फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DIY Bangles Decor: घर में पड़ी पुरानी चूड़ियों से ऐसे सजाएं कमरा, हर किसी के मुंह से निकलेगी तारीफ

Thu, 13 Feb 2025 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 13 Feb 2025 10:25 AM IST
सार

Bangles Uses: आप घर में पड़ी चीजों से अपने घर को बेहतरीन ढंग से सजा सकते हैं। आज की इस खबर में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप पुरानी चीजों से अपना घर सजा सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Bangles Decor Decorate your house with old bangles By Following these tips Know the craft Ideas
पुरानी चूड़ियों से सजाएं घर - फोटो : इंस्टाग्राम

घर को सजाना महिलाओं का फेवरेट काम होता है। कई लोग महंगे से महंगा सामान लाकर घर सजाते हैं। कहते हैं कि पुरुष तो सिर्फ महिला को एक कमरा देते है, लेकिन उसे घर बनाने की जिम्मेदारी उनकी होती है। महिलाएं भी हर छोटी-बड़ी चीजों का ख्याल रखते हुए अपनी पसंद से घर की डेकोरेशन करती हैं।  हालांकि, अब बदलते ट्रेंड को देखते हुए घर के डेकोर का सामान भी काफी महंगे हो गए हैं। हालांकि, आप इस टास्क को भी अपने लिए आसान बना सकते हैं। आप घर में पड़ी चीजों से अपने घर को बेहतरीन ढंग से सजा सकते हैं। आज की इस खबर में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप पुरानी चीजों से अपना घर सजा सकते हैं। आइए जानते हैं।

Bangles Decor Decorate your house with old bangles By Following these tips Know the craft Ideas
कुंदन चूड़ियां - फोटो : Instagram
पुरानी चूड़ियों से सजाएं घर

दिवाली और शादी की तैयारियों में महिलाओं की चूड़ियां हर तरफ देखने को मिलती है। वहीं, अक्सर घर में मम्मी की चूड़ियां भी बंडल में पड़ी रहती है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इन चूड़ियों से एक खूबसूरत क्राफ्ट भी बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप इन चूड़ियों से खूबसूरत डेकोर कैसे बना सकते हैं।
Bangles Decor Decorate your house with old bangles By Following these tips Know the craft Ideas
ऐसे बनाएं वॉल हैंगिंग - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐसे बनाएं वॉल हैंगिंग

पुरानी चूड़ियों से आप वॉल हैंगिंग बना सकते हैं। इसके लिए आपको आठ से दस चूड़ियों की जरूरत है। आप अलग-अलग रंग बिरंगी चूड़ियों को ग्लू के साथ चिपका सकते हैं फिर इन पर उन लपेट कर कवर कर लीजिए। फिर एक पीस गत्ता ले लीजिए और उन्हें गोलाकार में काट लीजिए। गत्ते के ऊपर शीशे चिपका लें और मोतियों की लटकन बना दें। इससे आप एक खूबसूरत हैंगिंग बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bangles Decor Decorate your house with old bangles By Following these tips Know the craft Ideas
पुरानी चूड़ियों से सजाएं घर - फोटो : इंस्टाग्राम
पेन स्टैंड

इसके लिए आपको चूड़ियों को ग्लू लगाकर एक के ऊपर एक चिपकाना है। इसके लिए आप रंग-बिरंगी चूड़ियां भी ले सकते हैं। अगर आपको और डेकोरेशन की जरूरत है तो इस पर ग्लिटर भी लगा सकते हैं। इससे आप अपने लिए एक पेन स्टैंड तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Bangles Decor Decorate your house with old bangles By Following these tips Know the craft Ideas
शीशा बनाएं - फोटो : freepik
शीशा बनाएं

आप पुरानी चूड़ियों से शीशे को भी डेकोरेट कर सकते हैं। एक शीशा लेकर इसे हार्डबोर्ड पर चिपकाएं। फिर चूड़ियों को कई टुकड़ों में तोड़ लें। दो-दो इंच की चूड़ी को तोड़कर चिपका लें। इसके बाद बची हुई मोतियों से इसे सजा दें। इसे आप अपने लिविंग रूम में सजा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed