फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Decor: बांस लाएगा आपको प्रकृति के करीब, इस तरह करें घर की सजावट

Thu, 29 May 2025 03:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 29 May 2025 03:58 PM IST
सार

Home Decor: शहरों की तेज रफ्तार जिंदगी में रहना हमारी मजबूरी है, मगर लोग अब भी प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं। बांस के फर्नीचर की सजावट आपकी यह मुश्किल आसानी कर सकती है।

विज्ञापन
Bamboo Decoration Ideas For Home Decor Products in hindi
घर की सजावट - फोटो : freepik

अंजली कुमारी



Home Decor: प्रकृति के अहसास से भरा घर सुकून और शांति का वातावरण प्रदान करता है। जब घर की सजावट में पेड़-पौधे, लकड़ी, बांस, पत्थर और प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाता है तो वह न केवल सुंदर दिखता है, बल्कि मन को भी शांति देता है। यह भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सुकून का ठिकाना बनता है, जहां मन को ऊर्जा मिलती है। ऐसा घर वास्तव में प्रकृति से जुड़ने का माध्यम बन जाता है।

डेकोरेटिव लाइटिंग

बांस की डेकोरेटिव लाइट से घर को नेचुरल और एस्थेटिक लुक दिया जा सकता है। यह इको-फ्रेंडली, स्टाइलिश और टिकाऊ होती है, जो घर के किसी भी कोने में आकर्षण जोड़ देती है। बांस की लाइटें खासतौर पर लिविंग रूम, बालकनी या गार्डन एरिया में शांति का अहसास कराती हैं और पारंपरिक तथा मॉडर्न दोनों थीम में फिट बैठती हैं। बांस की सौम्य रोशनी घर को सुकून भरा वातावरण देती है और मेहमानों का ध्यान आकर्षित करती है।

Bamboo Decoration Ideas For Home Decor Products in hindi
दीवारों पर पैनल - फोटो : AdobeStock

दीवारों पर पैनल

बांस की बनावट और टेक्सचर दीवारों को एक नया आयाम देती है, जो पारंपरिक और मॉडर्न इंटीरियर, दोनों के साथ खूबसूरती से मेल खाती है। आप चाहें तो अपने टीवी कैबिनेट एरिया में या कमरों की दीवारों पर किसी एक ओर बांस के डिजाइनर पैनल लगवा सकती हैं। इससे आपके घर में प्राकृतिक लुक जुड़ जाएगा, जो आपको ताजगी का अहसास कराएगा।
 

Bamboo Decoration Ideas For Home Decor Products in hindi
परदों से मिलेगी ताजगी - फोटो : Instagram

परदों से मिलेगी ताजगी

बांस के परदे आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे। बांस के परदे हल्के, मजबूत और इको-फ्रेंडली होते हैं, जो कमरे में ठंडक और आरामदायक वातावरण बनाए रखने में मदद करते हैं। ये परदे सूरज की तेज रोशनी को फिल्टर कर कमरे को ठंडा रखते हैं। बांस के परदे घर के इंटीरियर्स में एक प्राकृतिक लुक जोड़ते हैं, जो किसी भी कमरे को आकर्षक बना देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bamboo Decoration Ideas For Home Decor Products in hindi
आरामदायक फर्नीचर - फोटो : AdobeStock

आरामदायक फर्नीचर

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और घर में प्राकृतिक अहसास चाहती हैं तो अपने लिविंग एरिया में महंगे सोफे की जगह बांस से बने टेबल, कुर्सी, सोफे, स्टूल आदि जैसे फर्नीचर को जोड़ें। बाजार में बांस से बने कई अलग-अलग प्रकार के फर्नीचर उपलब्ध हैं, जिन्हें आप लिविंग एरिया के स्पेस और रंग के अनुसार ले सकती हैं। ये मेहमानों को पसंद आएंगे, साथ ही आपको सुकून का अहसास भी कराएंगे।

प्लेट, कटोरे और टोकरियां

अब जब पूरे घर को बांस से सजाया जा रहा है तो किचन को कैसे भूल सकती हैं। पहले के समय में बांस से बनी सबसे ज्यादा चीजें किचन में ही इस्तेमाल की जाती थीं, जैसे- प्लेट, कटोरे, कप, चम्मच और टोकरियां। आप अब भी अपनी पसंद के अनुसार, बांस से बने छोटे-मोटे आइटम्स से किचन को सजाकर उसमें सकारात्मकता ऊर्जा को जोड़ सकती हैं।

विज्ञापन
Bamboo Decoration Ideas For Home Decor Products in hindi
डेकोरेटिव शो-पीस - फोटो : AdobeStock

डेकोरेटिव शो-पीस

शो-पीस घर की सुंदरता और वातावरण को एक नया रूप देते हैं। घर में चार चांद लगाने के लिए बांस के बने छोटे-छोटे सजावटी शो-पीस, जैसे- चाबी रखने वाले हैंगर, लैंप, दीवार पर टांगने वाला गुलदस्ता और पेंसिल बॉक्स को घर के इंटीरियर का हिस्सा बनाएं। सही स्थान पर रखा गया बांस का एक सुंदर शो-पीस घर को आकर्षक बना देगा।

हरियाली एवं ताजगी

बांस के पौधे न केवल वातावरण को साफ एवं स्वच्छ रखने में मदद करते हैं, बल्कि इन्हें भाग्य और सकारात्मकता के लिए भी जाना जाता है। इसलिए घर के पसंदीदा कोनों में बांस के पौधे रखें। ये नन्हें बांस के पौधे आपको एक साथ दो बेहतरीन फायदे यानी स्वास्थ्य के साथ सुकून का अहसास कराएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed