फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन: प्राइवेट जेट के अलावा पास में हैं करोड़ों की कारें, 52 की उम्र में भी खुद को ऐसे रखते हैं फिट

Tue, 06 Apr 2021 01:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 06 Apr 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
ajay devgan lifestyle diet plan house car collection private jet and net worth
Ajay Devgan - फोटो : facebook/Ajay Devgan

बात कॉमेडी की हो, एक्शन की हो या फिर रोमांस की, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन हर एक चीज को फिल्मी पर्दे पर बखूबी निभाते हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज वे एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं और इंडस्ट्री के एक कामयाब एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। अजय देवगन की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। वहीं, अजय आज एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं अजय देवगन की लाइफस्टाइल के बारे में।

ajay devgan lifestyle diet plan house car collection private jet and net worth
Ajay Devgan - फोटो : social media

दरअसल, 52 साल की उम्र में भी खुद को फिट रखने के लिए अजय देवगन नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं और अपने खाने का विशेष ध्यान देते हैं। हालांकि, शूटिंग के समय वे कई बार समय नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन फिर भी उनकी कोशिश हमेशा खुद को फिट रखने की होती है।

ajay devgan lifestyle diet plan house car collection private jet and net worth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अजय देवगन घर का बना खाना खाना ही पसंद करते हैं। सुबह नाश्ते में अजय कम फैट वाला दूध और चार अंडे खाते हैं (अंडे का सफेद हिस्सा)। साथ ही वे ऑरेंज जूस, ब्राउन ब्रेड और रोस्टेड चिकन खाना भी पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgan lifestyle diet plan house car collection private jet and net worth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लंच में अजय देवगन रोटी-सब्जी, दाल-चावल और बॉयल्ड मछली खाते हैं। जबकि रात के खाने में वे रोस्टेड चिकन और सब्जियों से बना सूप लेते हैं। अजय खूब पानी भी पीते हैं और शराब व धूम्रपान का सेवन नहीं करते हैं। इसके अलावा अजय रात को आठ बजे तक सो जाते हैं और फिर सुबह जल्दी उठते हैं।

विज्ञापन
ajay devgan lifestyle diet plan house car collection private jet and net worth
Ajay Devgan - फोटो : facebook/Ajay Devgan

बात अगर अजय देवगन की कमाई की करें, तो वे फिल्मों, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए अच्छी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन एक फिल्म के लिए लगभग 30 से 40 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed