फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदे की चीज है आंवले की चाय, जानिए बनाने की विधि

Sun, 24 May 2020 11:18 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 24 May 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
5 health benefits of amla tea for diabetes home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

स्वाद में खट्टा आंवला विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है। यह एक ऐसा फल है, जिसमें एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। आंवला का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद में भी आंवला को डायबिटीज प्रबंधन में मददगार माना गया है। ऐसे में आज हम आपको आंवला की चाय के बारे में बताएंगे। यह एक आयुर्वेदिक हर्बल टी है, जो डायबिटीज समेत कई फायदों से भरपूर है।

5 health benefits of amla tea for diabetes home remedies
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है आंवला
स्वाद में खट्टा और कसैला आंवला डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदे की चीज है। इसमें पाए जाने वाले तत्व डायबिटीज और ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकते हैं। इतना ही नहीं आंवला में फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है, जो रक्तप्रवाह में शुगर को क्रमिक या धीरे-धीरे रिलीज करने में सक्षम करते हैं। वहीं आंवले में पाए जाने वाला क्रोमियम ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में प्रभावी है।

5 health benefits of amla tea for diabetes home remedies
आंवले की चाय - फोटो : फाइल फोटो

आंवले की चाय
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आपको सेंधा नमक के साथ कच्चे आंवले का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप आंवला जूस, आवला चूर्ण या आंवले की चाय का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस चाय को बनाने का तरीका...

विज्ञापन
विज्ञापन
5 health benefits of amla tea for diabetes home remedies
आंवले की चाय - फोटो : सोशल मीडिया

आंवले की चाय बनाने की विधि
आंवले की चाय बनाने के लिए एक पैन में डेढ़ या दो कप पानी डालकर आंच पर चढ़ा दें। जब पानी में उबाल आने लगे तो इसमें 1 चम्मच आंवला पाउडर और थोड़ा सा क्रश किया हुआ अदरक डाल दें। इसके अलावा आप पुदीने की 2 से 3 ताजी पत्तियां भी डाल सकते हैं। इन सभी मिश्रण को 2 मिनट तक उबालने के बाद आंच से उतार लें। अब छलनी के माध्यम से इसे छानकर चाय की तरह सेवन करें।

विज्ञापन
5 health benefits of amla tea for diabetes home remedies
आंवला - फोटो : फाइल फोटो

आंवला से होने वाले अन्य फायदे

  • आंवला का सेवन आंखों के लिए भी बेहद गुणकारी है। मोतिया बिंद, कलर ब्लाइंडनेस या कमजोर नजर वालों के लिए आंवाला बेहद फायदेमंद है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
  • आंवला में फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत होती है। यह हमारे शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थों यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने में मददगार होता है।
  • आंवला के सेवन से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे कई बिमारियां दूर रहती हैं। इसे खाने से सर्दी-जुकाम, अल्सर और पेट के इंफ्केशन से राहत मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed