हर आदमी मोटी सैलरी वाली नौकरी चाहता है। लेकिन क्या वाकई मोटी सैलरी वाली नौकरी आपको सकून दे पाती है। कुछ नौकरियां ऐसी हैं जो सैलरी से ज्यादा तनाव देती हैं। कहीं आप भी ऐसी ही कोई नौकरी तो नहीं कर रहे...यहां देखकर चैक तो कर लीजिए।
ये मालदार नौकरियां देती हैं सबसे ज्यादा तनाव, कहीं आपकी भी तो नहीं?
एयरलाइन पायलट
कभी प्रात: काल तो कभी देर रात ड्यूटी पर जाना, आधे समय घर से बाहर होटल में रहना, गलती होने पर लाइसेंस छिनने का खतरा आदि इस जॉब में तनाव का कारण होते हैं।
ये मालदार नौकरियां देती हैं सबसे ज्यादा तनाव, कहीं आपकी भी तो नहीं?
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिसकर्मी
हर वक्त अपने को नियंत्रण में रखना, ड्यूटी के दौरान कई बार बेहद पेचीदा माहौल में काम करना, जान जोखिम में डालना आदि पुलिसकर्मी की जॉब को तनावपूर्ण बनाता है।
ये मालदार नौकरियां देती हैं सबसे ज्यादा तनाव, कहीं आपकी भी तो नहीं?
इवेंट कॉर्डिनेटर
इवेंट छोटा हो या बड़ा बैंड तो कॉर्डिनेटर की ही बजती है। इवेंट की प्लानिंग के दौरान हर बारीकी पर ध्यान देना, मेहमानों के नखरे बर्दाश्त करना, सफल आयोजन के लिए समझौते करना आदि की वजह से तनाव पैदा होता है।
ये मालदार नौकरियां देती हैं सबसे ज्यादा तनाव, कहीं आपकी भी तो नहीं?
पब्लिक रिलेशन एक्जीक्यूटिव
पब्लिक रिलेशन एक्जीक्यूटिव को कई बार क्लाइंट्स की काल्पनिक मांग को पूरा करना पड़ता है तो कभी विवादों के असर को कम से कम करना होता है, साथ ही नकारात्मक महौल को सकारात्मक बनाने कि कोशिश इनके तनाव का कारण बनती है।