फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटरव्यू में बोल दें बस ये एक बात, आपकी नौकरी हो जाएगी कंफर्म

Sun, 04 Feb 2018 07:44 AM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
in interview candidates must say these lines job confirmed

किसी भी व्यक्ति के लिए नौकरी हासिल करना बहुत बड़ी बात होती है। हर कोई चाहता है कि वह एक अच्छी और बड़ी कंपनी में बेहतर सैलरी वाली नौकरी करे। अच्छी नौकरी उस व्यक्ति को मिलती है जिसके पास अच्छी क्वालिफिकेशन हो और साथ ही इंटरव्यू में जिसने बेहतरीन प्रदर्शन दिया हो। आपका इंटरव्यू ही इस बात का फैसला लेता है कि आप उस कंपनी में काम करने के उपयुक्त हैं या नहीं। इंटरव्यू में आपका प्रदर्शन ही आपको अच्छी सैलरी वाली अच्छी नौकरी दिला सकता है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपका इंप्रेशन इंटरव्यू लेने वाले पर काफी अच्छा हो। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जिन्हें इंटरव्यू में बोलने से आपकी नौकरी कंफर्म हो जाएगी। उसे आपसे कोई नहीं छीन सकता। 

in interview candidates must say these lines job confirmed

कम बातें करना 
इंटरव्यू में जितना बोलना जरूरी हो उतना ही बोलना चाहिए। किसी भी बात को बढ़ा-चढ़ाकर बोलने की कोशिश न करें। ऐसा करने से नुकसान हो सकता है। कई बार आपका इंटरव्यू ले रहे लोगों को यह समझ में नहीं आता कि आप क्या सही बोल रहे हैं और क्या गलत। इससे आपका इंप्रेशन खराब होता है। जरूरी है कि आप सोच समझकर सिर्फ जरूरी बातें करें।

in interview candidates must say these lines job confirmed

जितना काम कर सकें उतना ही बोलें
कुछ कैंडिडेट्स सोचते हैं कि यदि वह यह बोल देंगे कि उन्हें सारे काम आते हैं तो उनका सिलेक्शन आसानी हो जाएगा लेकिन यह बिल्कुल गलत है। ऐसा बोलने से आपका इंप्रेशन गलत पड़ता है। आपको सिर्फ उतना ही बोलना चाहिए जितना आप कर सकते हें। जितना काम कर सकें उतने के बारे में ही चर्चा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
in interview candidates must say these lines job confirmed

अपने बारे मे सच कहें
कुछ कैंडिडेट्स इंटरव्यू में बैठकर अपनी तारीफ शुरू कर देते हैं। वह अपने आप को परफेक्ट साबित करने के लिए कुछ भी कहने लगते हैं। कई बार ऐसा करने के लिए झूठ भी बोल देते हैं जो कि गलत है। अपने बारे में हमेशा सच ही कहें। इंटरव्यू में कोई भी बात बोलने से पहले कई बार सोच लें।

विज्ञापन
in interview candidates must say these lines job confirmed

अपनी कमजोरियों नहीं मजबूतियों का जिक्र करें
किसी भी कैंडिडेट को अपने इंटरव्यू में अपनी कमजोरियों और किसी भी तरह की परेशानियों का जिक्र कभी नहीं करना चाहिए। उन्हें सिर्फ अपने स्ट्रॉन्ग प्वाइंट के बारे में ही बताना चाहिए। आप भले ही कितने भी परेशान हों लेकिन अपनी इन परेशानियों के बारे में कोई बात न करें। ये किसी को जानने न दें कि आपको अपनी निजी जिंदगी में क्या प्रॉब्लम हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed