फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year End Jobs: ये हैं जाते हुए साल 2021 की आखिरी सरकारी नौकरियां, जानिए कहां और कैसे करना होगा आवेदन

Fri, 31 Dec 2021 07:33 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 31 Dec 2021 07:33 AM IST
सार

Year End Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी के दौरान एक सबसे जरूरी बात है भर्तियों की जानकारी, अगर आपके पास यह जानकारी उपलब्ध है कि कब और कहां भर्तियां निकलीं हैं तो आपकी तैयारी का रास्ता और आसान हो जाता है।

विज्ञापन
Year End Jobs 2021 sarkari naukri the last government jobs of the year recruitment notifications , know how to apply for it, sarkari naukri
Year Ender 2021: साल की आखिरी सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics

भारत में सरकारी नौकरी कौन ही नहीं करना चाहता। हर रोज देश के कोने-कोने में करोड़ों छात्र घर से बाहर या घर पर ही रहकर विभिन्न परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए अपना पसीना बहाते रहते हैं। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सफलता के लिए उम्मीदवारों को बहुत ही ज्यादा लगन से पढ़ाई करनी पड़ती है। हालांकि,  इसमें सफलता मिलने के बाद छात्रों को देश के प्रतिष्ठित पदों पर बैठकर देश और आम जनता की सेवा करने का मौका भी मिलता है। सरकारी नौकरी की तैयारी के दौरान एक सबसे जरूरी बात है भर्तियों की जानकारी, अगर आपके पास यह जानकारी उपलब्ध है कि कब और कहां भर्तियां निकलीं हैं तो आपकी तैयारी का रास्ता और आसान हो जाता है। अमर उजाला ने पूरे साल इन भर्तियों की जानकारी आप तक पहुंचाई हैं, अब साल 2021 अपने अंतिम दिनों में है तो हम आपको बता रहे हैं इस साल की आखिरी भर्तियों के बारे में जहां आप अपना आवेदन कर सकते हैं..

Year End Jobs 2021 sarkari naukri the last government jobs of the year recruitment notifications , know how to apply for it, sarkari naukri
SBI Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

Sarkari Naukri: भारतीय स्टेट बैंक में 1226 पदों पर आवेदन के लिए आज है आखिरी तारीख, जल्दी करें

SBI CBO Recruitment 2021 :  भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) के 1226 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन से जुड़ी सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह  भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) भर्ती  के लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत पहले से ही जारी की जा चुकी है आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 29 दिसंबर 2021 तक है।

Year End Jobs 2021 sarkari naukri the last government jobs of the year recruitment notifications , know how to apply for it, sarkari naukri
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट भर्ती 2021 - फोटो : Social Media

Govt Jobs: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में 1200 से अधिक पदों पर निकलीं हैं भर्तियां

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड -2, स्टेनोग्राफर ग्रेड -3 और सहायक ग्रेड -3 के 1200 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 को रात 12 बजे तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year End Jobs 2021 sarkari naukri the last government jobs of the year recruitment notifications , know how to apply for it, sarkari naukri
ESIC Recruitmrnt 2021 - फोटो : Social Media

सरकारी नौकरी: इंश्योरेंस मेडिकल अधिकारी के लिए 1120 पदों पर निकली हैं भर्तियां

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल रिक्त पदों की संख्य 1120 है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट  esic.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 तक है।

विज्ञापन
Year End Jobs 2021 sarkari naukri the last government jobs of the year recruitment notifications , know how to apply for it, sarkari naukri
CGPSC Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

Govt Jobs 2021:  सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2021

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) में कुल 171 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के तहत आयोग द्वारा उप जिलाध्यक्ष, उप पुलिस अधीक्षक, नायब तहसीलदार, जिला जेल अधीक्षक, श्रम अधिकारी एवं अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 तक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed