फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSSSC ने जारी किया PET एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 11 Jul 2019 03:33 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 11 Jul 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
upsssc assembly and forest guard pet admit card available at upsssc gov in

उत्तर प्रदेश सेवा अधीनस्थ चयन आयोग (UPSSSC) ने असेंबली गार्ड और फॉरेस्ट गार्ड के लिए फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) कॉल लेटर 2019 जारी कर दिया है। पीईटी एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया गया है।



शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर पीईटी कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। UPSSSC असेंबली गार्ड और फॉरेस्ट गार्ड के लिए 664 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। पीईटी परीक्षा के लिए कुल 2653 उम्मीदवार सफल हुए थे।

आपको बता दें कि, इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 02 दिसंबर, 2018 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। UPSSSC असेंबली गार्ड, वन रक्षक भर्ती की परीक्षा में सफल हुए 2653 उम्मीदवारों को अब शारीरिक योग्यता परीक्षा के लिए 18 से 24 जुलाई 2019 के बीच उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक की मदद से पीईटी कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं...

upsssc assembly and forest guard pet admit card available at upsssc gov in

UPSSSC असेंबली / फॉरेस्ट गार्ड PET कॉल लेटर ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर दी गई डाउनलोड कॉल लेटर वाली लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लिंक आपको एक नए पेज पर ले जाएगी। 
चरण 4: अब दिए गए स्थान में आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 5: कॉल लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6: यह कॉल लेटर डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

UPSSSC कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed