संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) परीक्षा के लिए नोटिफिकेश जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2019 तय है। चयनित उम्मीदवारों को इंडियन मिलिटरी एकेडमी (IMA) देहरादून, इंडियन नेवल एकेडमी (INA) एझिमाला, वायु सेना अकादमी (AFA) हैदराबाद प्रशिक्षण पाठ्यक्रम व अन्य संस्थानों में दाखिले मिलेंगे। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
UPSC CDS के पदों पर हो रही भर्तियां, आज है आवेदन करने का अंतिम मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षिक योग्यता :
पदों के अनुसार योग्यता :
- भारतीय सैन्य अकादमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के लिए : मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या समकक्ष।
- भारतीय नौसेना अकादमी के लिए : मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक।
- वायु सेना अकादमी के लिए : मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (कक्षा 12 में फिजिक्स और गणित) या इंजीनियरिंग में स्नातक।
महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 30 अक्तूबर 2019
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 19 नवंबर 2019
- आवेदन 26 नवंबर से 03 दिसंबर 2019 के बीच वापस लिए जा सकते हैं।
- परीक्षा की तिथि : 02 फरवरी 2020
पाठ्यक्रम का नाम अनुमानित रिक्तियां
भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून 100
भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला 045
वायु सेना अकादमी, हैदराबाद 032
ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई 241 (225+16)
आयु सीमा :
- भारतीय सैन्य अकादमी के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवार जिनका जन्म 02 जनवरी 1997 के बाद और 1 जनवरी 2002 से पहले हुआ हो।
- भारतीय नौसेना अकादमी के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवार जिनका जन्म 02 जनवरी 1997 के बाद और 1 जनवरी 2002 से पहले हुआ हो।
- वायु सेना अकादमी के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवार जिनका जन्म 02 जनवरी 1997 के बाद और 1 जनवरी 2002 से पहले हुआ हो।
- आयु सीमा से जुड़ी आधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
आवेदन प्रक्रियाः
- उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड करें और दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।
ये भी पढ़ें : 8वीं पास के लिए 2,493 पदों पर नौकरी, आवेदन के लिए बस कुछ घंटे बाकी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन हिंदी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
भाग I के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
भाग II के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।