Sarkari Naukri UPMRCL Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर, स्टेशन कंट्रोलर, सहायक प्रबंधक परिचालन, मेंटेनर ( इलेक्ट्रिकल), सिग्नल व टेलीकाम मेंटेनर एवं सिविल मेंटेनर समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यूपीएमआरसी ने इन भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। इन सभी नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू होगी और अभ्यर्थी 02 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले जनरल एवं ओबीसी अभ्यर्थियों को 590 रुपए का आवेदन शुल्क और एससी/एसटी आवेदकों को 236 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। कुल रिक्तियों की संख्या 292 है। इन सभी नौकरियों के लिए अलग-अलग केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी। सबसे अच्छी बात है कि इन नौकरियों में अभ्यर्थियों को अच्छा वेतन मिल रहा है। ये नौकरियां तकनीकी व गैर तकनीकी पदों की हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ, कानपुर, आगरा सहित अन्य शहरों में तैनात किया जाएगा। लिखित परीक्षा और उसके बाद की प्रक्रिया के बाद चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 01 लाख 60 हजार रुपए तक का वेतन मिलेगा। इन नौकरियों के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 17 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। आपको बता दें कि परीक्षा की तारीख में बदलाव हो सकता है, क्योंकि यह अस्थाई तारीख है। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं...
UPMRCL Recruitment 2021: यूपी मेट्रो में असिस्टेंट मैनेजर सहित कई पदों भर्ती शुरू, वेतन लाखों में
- 17 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित होगी
- कुल 292 रिक्तियों के लिए हो रहे आवेदन
21 से 28 साल तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
यूपी मेट्रो में निकली इन विभिन्न रिक्तियों के लिए 21 साल से लेकर 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सहायक प्रबंधक परिचालन के पद पर चयनित अभ्यर्थी को हर महीने 50,000 रुपए से लेकर 1.60 लाख रुपए तक का वेतन मिलेगा। वहीं, स्टेशन नियंत्रक को 33,000 रुपए से लेकर 67,300 रुपए तक का वेतन मिलेगा। मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल), सिग्नल व टेलीकाम मेंटेनर एवं सिविल मेंटेनर पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने 19,500 रुपए से लेकर 39,900 रुपए तक का वेतन मिलेगा।
पदों का विवरण
- सहायक प्रबंधक परिचालन: 6 पद
- स्टेशन नियंत्रक ट्रेन ऑपरेटर: 186 पद
- मेंटेनर, इलेक्ट्रिकल: 52 पद
- सिग्नल व टेलीकाम मेंटेनर: 24 पद
- सिविल मेंटेनर: 24 पद
महत्वपूर्ण तिथियां