UP Sugar Mill Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री फेडरेशन लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्तियां जनरल मैनेजर, चीफ इंजीनियर समेत कई पदों पर हो रही हैं। उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे 28 फरवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश शुगर मिल में नौकरी का शानदार मौका, जारी है आवेदन प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण -
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2021 LIVE: कई सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां, 10वीं और 12वीं पास के लिए ढेरों मौके
- जनरल मैनेजर - 12 पद
- चीफ इंजीनियर - 13 पद
- चीफ केमिस्ट - 20 पद
- चीफ अकाउंटेंट - 12 पद
- चीफ केन ऑफिसर - 20 पद
- डिस्टिलरी मैनेजर - 06 पद
महत्वपूर्ण तिथियां :
रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभ तिथि : 10 फरवरी, 2021
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 28 फरवरी, 2021
ये भी पढ़ें: DRDO: अप्रेंटिस के पदों पर मेरिट से ही मिलेगी सरकारी नौकरी, युवाओं के लिए शानदार मौका
- आयु सीमा – इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है।
- शैक्षणिक योग्यताएं – यह पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई अधिसूचना देखें।
- ऐसे करें आवेदन - इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खबर में डायरेक्ट आवेदन लिंक भी दिया जा रहा है।
Indian Railway Jobs: 10वीं पास के लिए मेरिट के आधार पर बंपर नौकरियां, आज ही करें आवेदन
आवेदन शुल्क -
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 500 रुपये
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 250 रुपये