सरकारी नौकरी आज देश में लगभग हर युवा का सपना है। हर साल हमारे देश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों की संख्या में अच्छा-खासा इजाफा होता जा रहा है। हालांकि, यह बात भी है कि देश में इस वक्त विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार के विभागों में बंपर भर्तियां जारी की गई हैं। ऐसे में दिन-रात सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए हम लेकर आए हैं इस हफ्ते की पांच बड़ी भर्तियों के बारे में जानकारी, जहां आवेदन कर के आप अपने लिए एक बेहतरीन सैलरी और पद वाली सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं...
2 of 6
Top Jobs Of The Week
- फोटो : Social Media
CSBC Constable Recruitment 2022: बिहार में कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां
बिहार केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड/CSBC ने निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती जारी की है। उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। कांस्टेबल चयन बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 13 सिंतबर, 2022 को निर्धारित की है। निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 76 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन दो फेज में लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- CSBC Constable Recruitment 2022
3 of 6
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SSC JE Recruitment 2022: जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन शुरू
कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर पदों - सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रेक्ट्स के लिए भर्ती जारी की है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक वेतन प्रति माह और अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। चयन पेपर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा और पेपर-2 लिखित वर्णनात्मक परीक्षा के माध्यम से होगा। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- SSC JE Recruitment 2022
4 of 6
पीएनबी।
- फोटो : Social Media
PNB Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक में 100 से अधिक पदों पर भर्ती
पंजाब नेशनल बैंक ने फायर सेफ्टी और सिक्योरिटी विभाग के अंतर्गत ऑफिसर और मैनेजर के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती जारी की है। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 103 निर्धारित की गई है। इनमें से 80 पद मैनेजर (सिक्योरिटी) और 23 पद ऑफिसर (फायर सेफ्टी) के लिए है। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 103 निर्धारित की गई है। इनमें से 80 पद मैनेजर (सिक्योरिटी) और 23 पद ऑफिसर (फायर सेफ्टी) के लिए है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चयन इंटरव्यू या फिर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के निर्धारित प्रारूप में बताए गए पते पर भेज दें। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- PNB Recruitment 2022
5 of 6
BSF Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
BSF Recruitment 2022: बीएसफ में 300 से अधिक पदों पर भर्तियां
सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से सैकड़ों पदों पर भर्ती जारी की गई है। यह भर्ती असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कांस्टेबल (Ministerial) के पदों के लिए है। उम्मीदवार आवेदन बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 06 सितंबर, 2022 को है। भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 323 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट यानि बारहवीं पास या इसके समकक्ष की कोई योग्यता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- BSF Recruitment 2022