फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PNB Recruitment 2022 Notification for 103 Posts Check Eligibility, , Salary and Selection Process Here

PNB Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक में 100 से अधिक पदों पर भर्ती, 60-70 हजार तक मिलेगा वेतन

Mon, 08 Aug 2022 04:05 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 04:05 PM IST
सार

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चयन इंटरव्यू या फिर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 59 रुपये है।

विज्ञापन
PNB Recruitment 2022 Notification for 103 Posts Check Eligibility, , Salary and Selection Process Here
PNB Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

अगर आप बैंक की नौकरी की तैयारी में लगे हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक ने फायर सेफ्टी और सिक्योरिटी विभाग के अंतर्गत ऑफिसर और मैनेजर के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे नोटिफिकेशन को पढ़ कर बताए गए प्रारूप में अपना आवेदन कर सकते हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इतने पदों पर है भर्ती
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 103 निर्धारित की गई है। इनमें से 80 पद मैनेजर (सिक्योरिटी) और 23 पद ऑफिसर (फायर सेफ्टी) के लिए है। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिर तारीख 30 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इससे पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्यता संबंधी अन्य जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को पढ़ें- PNB Recruitment 2022 Notification

विज्ञापन

कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चयन इंटरव्यू या फिर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 59 रुपये है। वहीं, अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,003 रुपये जमा करने होंगे। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को बंपर वेतन मिलेगा। जो कि इस प्रकार है-:

  • मैनेजर (सिक्योरिटी) - 36000 से लेकर 63840 रुपये तक।
  • ऑफिसर (फायर सेफ्टी) - 48170से लेकर 69810 रुपये तक।

कैसे करें आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  pnbindia.in पर जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के निर्धारित प्रारूप में आगे बताए गए पते पर भेज दें। ''चीफ मैनेजर, चीफ मैनेजर (भर्ती विभाग), एचआरडी डिवीजन, पंजाब नेशनल बैंक, कॉरपोरेट ऑफिस, प्लॉट नम्बर-4, सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली- 110075" के पते पर भेज दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed