तमिलनाडु लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी के लिए पद खाली हैं। बता दें कि ये भर्तियां सिविल जज के कुल 176 पदों के लिए होने जा रही हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर, 2019 निर्धारित की गई है। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए आप अगली स्लाइड देख सकते हैं।
लोक सेवा आयोग में सिविल जज के पद खाली, अंतिम तिथि है बेहद नजदीक
महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 09 सितंबर, 2019
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 09 अक्तूबर, 2019
- बैंक के माध्यम से शुल्क के भुगतान के लिए अंतिम तिथि : 11 अक्तूबर, 2019
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड करें। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि यानी 09 अक्तूबर, 2019 की शाम से पहले पूरा करें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार पर आधारित होगा।
ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में हो रही हैं भर्तियां, 500 से ज्यादा पदों पर कल तक होंगे आवेदन
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।