फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

THDC Recruitment: टीएचडीसी में गेट स्कोर के माध्यम से हो रही भर्ती; ईटी के 90 पदों के लिए यहां करें आवेदन

Sat, 08 Apr 2023 11:02 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 11:02 AM IST
सार

Sarkari Naukri THDC India Limited Recruitment: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने प्रशिक्षु अभियंताओं यानी इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
THDC Recruitment through GATE score Apply for 90 Engineer Trainee posts Sarkari Naukri
THDC India Limited - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Sarkari Naukri THDC India Limited Recruitment: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने प्रशिक्षु अभियंताओं यानी इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार टीएचडीसी की आधिकारिक वेबसाइट thdc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (THDC) में रिक्त 90 पदों को भरेगा। 

THDC Recruitment through GATE score Apply for 90 Engineer Trainee posts Sarkari Naukri
टिहरी बांध - फोटो : PTI

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधीन है और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिनी रत्न श्रेणी का संयुक्त उपक्रम है। यह कंपनी मुख्य रूप से टिहरी बांध परियोजना और अन्य बिजली घरों का निर्माण और संचालन करती है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की भर्ती के लिए आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया पांच अप्रैल को शुरू चुकी है और चार मई, 2023 आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित है। योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए पूरी खबर पढ़ें।

 

THDC Recruitment through GATE score Apply for 90 Engineer Trainee posts Sarkari Naukri
टिहरी झील - फोटो : अमर उजाला

THDC Recruitment: रिक्तियों का विवरण

  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            प्रशिक्षु अभियंता यानी इंजीनियर ट्रेनी (ET)- सिविल : 36 पद
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            प्रशिक्षु अभियंता यानी इंजीनियर ट्रेनी (ET)- इलेक्ट्रिकल : 36 पद
  •                 
            
                    
             
            
    
                    
            
                    
             
            प्रशिक्षु अभियंता यानी इंजीनियर ट्रेनी (ET)- मैकेनिकल : 18 पद

 

विज्ञापन
विज्ञापन
THDC Recruitment through GATE score Apply for 90 Engineer Trainee posts Sarkari Naukri
टिहरी झील - फोटो : अमर उजाला

THDC Recruitment: प्रशिक्षु अभियंता भर्ती के लिए पात्रता मापदंड

जो उम्मीदवार टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) में रिक्त इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास भारत में उपयुक्त वैधानिक प्राधिकरण द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक अनुशासन में बीई/ बीटेक/ बीएससी (इंजीनियरिंग)/ बीई होना चाहिए, जिसमें 65 फीसदी से अधिक अंक नहीं होने चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।

 

विज्ञापन
THDC Recruitment through GATE score Apply for 90 Engineer Trainee posts Sarkari Naukri
टिहरी झील - फोटो : amar ujala

THDC Recruitment: प्रशिक्षु अभियंता भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE)- 2022 स्कोर के जरिए किया जाएगा। GATE 2022 का सामान्यीकृत स्कोर शॉर्ट लिस्टिंग का आधार बनेगा। चयन प्रक्रिया में GATE 2022 और व्यक्तिगत साक्षात्कार के संबंधित पेपर में प्राप्त अंक शामिल हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed