SSC ने जारी किया SI और ASI पदों का विवरण, दो हजार से ज्यादा पद खाली
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पुरुष के लिए दिल्ली पुलिस में सब-इस्पेक्टर के लिए पद की संख्या है- 132। कुल 132 पदों में से, ओपन पोस्ट 106 हैं, एक्स-सर्विसमेन और डिपार्टमेंटल के लिए 13 है। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस में महिला के लिए सब-इंस्पेक्टर के कुल पदों की संख्या 79 है।
CRPF के लिए कुल रिक्तियां 1072 पद हैं। पुरुष के लिए रिक्ति की संख्या 1040 है जबकि महिला के लिए यह 32 है। BSF के लिए सब-इंस्पेक्टर के लिए कुल रिक्तियां 611 हैं जिनमें 580 पुरुष और 31 महिला के लिए हैं।
ITBP के लिए, कुल रिक्तियां 61 हैं और CISF के लिए, कुल 692 पद खाली हैं। दूसरी ओर, एसएसबी में, कुल 98 पद खाली हैं।
ये भी पढ़ें- BHEL: 10वीं पास के लिए अपरेंटिस के पद खाली, बिना देरी किए करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट अर्थात https://ssc.nic.in/ पर जाएं ।
- उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध नई समाचार अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के टेंटेटिव रिक्तियों पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने SSC SI & ASI Tentative पीडीएफ खुल जाएगी।
- भविष्य के लिए संभाल कर रखें।