फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSC Recruitment 2018: 1223 पदों के लिए वैकेंसी, जानें आवेदन और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी

Fri, 23 Mar 2018 12:49 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
SSC CPO Recruitment 2018: Application process begins, how to apply from official website

SSC CPO Recruitment 2018: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी दिल्ली पुलिस उप-निरीक्षक (एसआई), सीएपीएफ और सीआईएसएफ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) परीक्षा 2018 से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना अपनी वेबसाइट पर जारी की है। परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जो परीक्षा में उपस्थित होने की ख्वाहिश रखते हैं वह एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SSC CPO Recruitment 2018: Application process begins, how to apply from official website

आवेदन के लिए अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2018 शाम 5 बजे तक है। कुल 1223 पदों के लिए वैकेंसी निकली है इनमें सीआईएसएफ में एएसआई के पद भी शामिल हैं। कुल पदों में से 150 दिल्ली पुलिस के अंतर्गत रिक्त पदों के लिए है और बाकी 1073 पद सीएपीएफ के अंतर्गत बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और सीआईएसएफ के लिए हैं। दिल्ली पुलिस उप-निरीक्षक (एसआई), सीएपीएफ और सीआईएसएफ सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) परीक्षा 2018 पद के लिए आयु सीमा का जो पैरामीटर तय किया गया है उसके मुताबिक उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त, 2018 को 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त, 1993 से पहले और 1 अगस्त, 1998 बाद नहीं हुआ हो।

SSC CPO Recruitment 2018: Application process begins, how to apply from official website

वेतनमान-
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में उप-निरीक्षक (जीडी)
पे स्केल: रु. 35400 - रु. 1,12,400
पोस्ट को समूह 'बी' (गैर-राजपत्रित), गैर-मंत्रिस्तरीय के रूप में वर्गीकृत किया गया है

दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक (कार्यकारी) - (पुरुष / महिला)
पे स्केल: रु 35400 - रु. 112400
पोस्ट को दिल्ली पुलिस द्वारा समूह 'सी' (गैर राजपत्रित) के रूप में वर्गीकृत किया गया है

सीआईएसएफ में सहायक उप-निरीक्षक (कार्यकारी)
वेतनमान: 29200 रुपये - 92, 300 रुपये
पोस्ट को समूह 'सी' (गैर राजपत्रित) के रूप में वर्गीकृत किया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
SSC CPO Recruitment 2018: Application process begins, how to apply from official website

अधिसूचना का विवरण:
विज्ञापन संख्या: 3/1/2018-P&P-II

महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन की अंतिम तिथि: 2 अप्रैल, 2018, शाम 5 बजे तक
परीक्षा की तिथि पेपर I: 4 जून 2018 से 10 जून, 2018
परीक्षा की तिथि पेपर II: 1 दिसंबर, 2018

विज्ञापन
SSC CPO Recruitment 2018: Application process begins, how to apply from official website

रिक्तिओं का विवरण:
दिल्ली पुलिस उप-निरीक्षक (पुरुष) - 97 पद
दिल्ली पुलिस उप-निरीक्षक (महिला) - 53 पद
सीएपीएफ उपनिरीक्षक (जीडी) - 1073 पद
पात्रता मापदंड:
उप-निरीक्षक (एसआई), सीएपीएफ और सीआईएसएफ सहायक उप-निरीक्षक
शैक्षणिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव: उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से संबंधित स्नातक की डिग्री होना चाहिए। दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक पद के आवेदन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed