{"_id":"5ab3f4604f1c1b2b618b4fb1","slug":"indian-railways-will-recruit-more-than-sixty-thousand-posts-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ी खुशखबरी, 62 हजार से ज्यादा पदों पर अभी और भर्ती निकालेगा रेलवे ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
बड़ी खुशखबरी, 62 हजार से ज्यादा पदों पर अभी और भर्ती निकालेगा रेलवे
Fri, 23 Mar 2018 11:27 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेलवे में नौकरी की चाह रखने वाले युवकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। ग्रुप सी और ग्रुप डी के 89 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया करने के बाद रेलवे इस वर्ष एक बार फिर से 62 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन निकालेगा। जिन पदों पर नियुक्ति होगी उसमें गुड्स गार्ड, टीसी, रिजर्वेशन क्लर्क आदि के पद शामिल है।
2 of 5
दरअसल रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वर्ष 2018 में रेलवे के डेढ़ लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति करने का एलान किया था। इसकी शुरूआत पिछले माह ही शुरू हुई। रेलवे ने ग्रुप सी के असिस्टेंट लोको पॉयलट और तकनीशियन के 26502 पदों और ग्रुप डी के 62907 पदों में भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है।
3 of 5
ग्रुप सी और ग्रुप डी के कुल 89409 पदों के लिए आरआरबी द्वारा ऑनलाइन ही आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्रैल और मई माह में उपरोक्त पदों के लिए ऑन लाइन परीक्षा भी रेलवे लेगा। सूत्रों के मुताबिक यह प्रक्रिया संपन्न होने के बाद गुड्स गार्ड, टीसी, रिजर्वेशन क्लर्क, कामर्शियल क्लर्क आदि के 62 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया रेलवे द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी का कहना है कि अभी असिस्टेंट लोको पॉयलट, तकनीशियन और ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। अन्य पदों के लिए बोर्ड का निर्देश मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
आरपीएफ में एसआई और कांस्टेबल की होगी भर्ती
5 of 5
रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के रिक्त पदों के लिए भी शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन की बात करें तो यहां वर्तमान समय एसआई के पांच एवं कांस्टेबल के 73 पद रिक्त हैं। यहां दिसंबर 2018 तक कांस्टेबल के 255 एवं एसआई के 31 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया रेलवे द्वारा की जाएगी। शीघ्र ही नियुक्ति प्रक्रिया के लिए आवेदन निकाला जाएगा। एनसीआर जोन के सीएससी सुनील कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।